• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

Writer D by Writer D
06/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Sugar

Sugar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान समय का गलत खानपान ही आपकी सेहत का दुश्मन बन रहा हैं। खानपान में शामिल होने वाली चीजों में से एक हैं शक्कर (Sugar) जिसका सेवन आपके हार्मोनल शिफ्ट को प्रभावित करता हैं। बिना किसी फाइबर या प्रोटीन के हाई कैलोरीज से युक्त चीनी हो या फिर मार्केट में मिलने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर ये दोनों ही सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदेह हैं। सरल शब्दों में कहें तो चीनी (Sugar) असल में जहर ही है। आमतौर पर हम सभी के घरों में सफेद चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से उचित नहीं हैं।

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप चीनी (Sugar)की जगह आजमा सकते हैं। ये स्वाद और हेल्थ दोनों में चीनी से बेहतर हैं।

चक्र फूल

चक्र फूल का एक बहुत मजबूत, विशिष्ट स्वाद होता है जो निश्चित रूप से वॉर्म, स्वीट और स्पाइसी बनाता है। सौंफ के बीज, लौंग और आदि के समान इसमें भी पहले से एक मिठास होती है, जिसकी वजह से यह शक्कर (Sugar) का एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। एक पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवन शैली के साथ इसके बीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य के कई पहलुओं में सुधार कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए और सी से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है जो शुरुआती उम्र बढ़ने और मधुमेह के लिए जिम्मेदार होते हैं।

गुड़

चीनी का सबसे बेहतरीन विकल्प है गुड़। आप चाहें तो गुड़ को हर उस चीज में मिठास के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां आप चीनी का प्रयोग करते हैं। यह खून बढ़ाने में सहायक है। साथ ही इसके इस्तेमाल से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

वनीला

फ्रेश वनीला एक्सट्रैक्ट या वनीला बीन पेस्ट या पाउडर आप कुछ भी चुन सकती हैं और यह आपकी शक्कर की जगह आसानी से ले सकता है। हां यह विकल्प शक्कर से थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन इसमें मौजूद नियासिन, थियामिन, विटामिन-बी 6 और पैंटोथेनिक एसिड जैसे बी-विटामिन का एक अच्छा स्रोत हैं जो स्वस्थ त्वचा के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि वनीला से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

 

शहद

शहद को हेल्दी और सुपरफूड की कैटिगरी में रखा जाता है। विटामिन बी6, जिंक, आयरन, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है शहद जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। साथ ही 1 चम्मच शहद में सिर्फ 64 कैलोरीज होती है। इसलिए वेट लॉस के लिए भी यह फायदेमंद है। मिठास के लिए चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खजूर

यह नेचुरल शुगर का एक बहुत अच्छा विकल्प है। खजूर अपने मीठे स्वाद, पोषक तत्वों, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के कारण व्यंजनों में सफेद चीनी का एक स्वस्थ विकल्प है। खजूर में फाइबर होता है, जो चीनी के अवशोषण को धीमा कर देता है और स्पाइक नहीं बनाता है। तीन खजूर, फाइबर के दैनिक लक्ष्य का लगभग 18% प्रदान करते हैं, जो अच्छे पाचन क्रिया को सपोर्ट करता है। 2015 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन ने विशेष रूप से गट पर खजूर के सेवन के अच्छे प्रभाव को देखा।

कोकोनट शुगर

नारियल पानी, नारियल का दूध, नारियल का तेल इन सारी चीजों का इस्तेमाल तो आपने भी जरूर किया होगा लेकिन इन दिनों एक और चीज काफी फेमस हो गई है और वो है कोरोनट शुगर। यह सबसे बेस्ट नैचरल स्वीटनर माना जाता है। इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम होता है और यह मिनरल्स से भी भरपूर होता है। नारियल के रस से कोकोनट शुगर तैयार की जाती है और इन दिनों मार्केट में कोकोनट शुगर आसानी से मिल जाती है।

स्टीविया

स्टीविया एक नैचरल स्वीनटर है और स्टीविया शुगर को स्टीविया रेबॉडिआना नाम के पौधे की पत्तियों से प्राप्त किया जाता है। 1500 साल पहले से दक्षिण अमेरिका के लोग स्टीविया के पौधे का मिठास के तौर पर इस्तेमाल करते रहे हैं। स्टीविया में जीरो कार्बोहाइड्रेट, जीरो कैलोरीज होती हैं और बाकी के आर्टिफिशियल स्वीटनर की तरह स्टीविया के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते।

इलायची

इलायची का स्वाद भी थोड़ा मीठा होता है। इस मसाले के गुण आपके हेल्थ पर अच्छा प्रभाव भी डालते हैं। यह चीनी के स्तर को बढ़ाए बिना मीठे की क्रेविंग्स को कम करता है। कई वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि इलायची में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइपोलिपिडेमिक गुण होते हैं जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

Tags: Healthhealth newshealth news in hindihealth tipshealth updatesHealthy livingsugar alternatives
Previous Post

डार्क सर्कल ने छीन ली है आपके चेहरे की खूबसूरती, ऐसे करें इन्हें दूर

Next Post

दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है टो रिंग्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

14/08/2026
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से है परेशान, ये ब्यूटी हैक्स दिलाएंगे छुटकारा

14/08/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

14/08/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

14/08/2026
Cumin Seeds
Main Slider

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
Next Post
bichhiya

दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है टो रिंग्स

यह भी पढ़ें

Shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश से मिलावटखोरी, अपराधों आदि की गंदगी को मिटा दूंगा : शिवराज

05/12/2020
CM Yogi

प्रदेश की बेटियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाएगी योगी सरकार

03/12/2022
CII representatives met CM Yogi

सीएम योगी से मिले CII के प्रतिनिधि, राज्य में व्यापार और निवेश का बन रहा बेहतर माहौल

03/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version