• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्ट्रेस की तरह फेस करेगा ग्लो, इन नुस्खों का करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
02/10/0225
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Malaika Arora

Malaika Arora

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीटाउन की सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश बालाओं में से एक हैं। 48 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की त्वचा ग्लो (Glow) करती रहती है। त्वचा पर ग्लो बरक़रार रखने के लिए मलाइका अरोड़ा पार्लर में हजारों रूपये फूंकने से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर ट्रस्ट करती हैं। ये वो नुस्खें हैं, जिन्हें वह काफी सालों से लगातार ट्राई कर रही हैं और इसका असर भी उन्हें होता नजर आया है। इन्ही घरेलू नुस्खों में से कुछ हम आपके लिए लेकर आए है। जिनको आप अपने डेली ब्यूटी केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए जानते है इनके बारे में…

स्क्रब

डेड स्किन रीमूव करने के लिए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, जिसे वह खुद घर पर तैयार करती हैं। स्क्रब तैयार करने के लिए मलाइका अरोड़ा सबसे पहले कॉफी पाउडर लेती हैं, उसमें ब्राउन शुगर और फिर तेल मिलाती हैं। मलाइका ने बताया कि वह अक्सर वे स्क्रब में नारियल का या फिर बादाम का तेल इस मिक्स करती हैं। साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स को सुझाव दिया था कि अगर ब्राउन शुगर न भी मिले तो किचन में मौजूद सफेद चीनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घरेलू स्क्रब को स्किन पर सर्क्युलर मोशन में रब करना है और फिर पानी से वॉश कर लेना है। इसे न सिर्फ चेहरे पर बल्कि पूरी बॉडी पर यूज किया जा सकता है।

दालचीनी का मास्क

मलाइका भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझतीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस स्किन प्रॉब्लम को कंट्रोल करने के लिए वह दालचीनी से बने फेसपैक का इस्तेमाल करती है। इस फेसपैक को बनाने के लिए वह दालचीनी पाउडर, एक टीस्पून शहद और एक टीस्पून नींबू का रस मिलाकर फेसपैक बनाती हैं। इसे अदाकारा करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखती है और हफ्ते में पैक को दो-तीन बार लगाती हैं।

एलोवेरा जेल

मलाइका एलोवेरा जेल का भरपूर इस्तेमाल करती हैं, जिस वजह से उन्होंने घर पर ही इसके प्लांट्स भी लगा रखे हैं। उन्होंने बताया कि बस एक एलोवेरा का एक पीस लीजिए, इसे काटिए और जेल निकाल लीजिए। इसे चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये फेस को दिनभर फ्रेश और स्मूद बनाए रखेगा।

बालों का ख्याल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए खास तेल से मालिश करती हैं। उन्होंने बताया कि वह हर सप्ताह तीन तरह के ऑइल्स मिलाकर स्कैल्प पर लगाती हैं। इसमें वह कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑइल, ऑलिव ऑइल और कैस्टर ऑइल को बराबर के पोर्शन में मिलाती हैं। इन्हें मिक्स करने के बाद वह मेथी दाना और कढ़ी पत्ता डालती हैं। कुछ दिन वह तेल को ऐसे ही रहने देती हैं ताकि सारे पोषक तत्व आपस में मिक्स हो जाएं। मलाइका ने बताया कि इस तेल को तैयार करके लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इस तेल को इस्तेमाल करने से पहले हल्का गरम कर लेना चाहिए। तेल को स्कैल्प पर सर्क्युलर मोशन में मसाज करनी चाहिए।

मलाइका अपने बालों में इस तेल को 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक लगे रहने देती हैं और उसके बाद वह अच्छे से हेयर वॉश करती हैं। मलाइका ने दावा किया कि इस तेल को अगर हर हफ्ते एक बार लगाया जाए, तो ये बालों को मोटा करने के साथ ही उन्हें और खूबसूरत बना देता है। अदाकारा ने बताया कि मेथी दाने में हाई प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड एसिड होता है, जो बालों के लिए अच्छे होते हैं। वहीं कढ़ी पत्ते में मौजूद बीटा कैरोटीन और हाई प्रोटीन बालों को झड़ना कम कर उनकी ग्रोथ बढ़ाते हैं।

Tags: beauty careBeauty tipsSkin Care
Previous Post

बाल गोपाल की पूजा में शामिल में करें ये चीजें, जानिए पूजन विधि

Next Post

अपने सफर को बनाएं आरामदायक, याद रखें ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Next Post
bus journey

अपने सफर को बनाएं आरामदायक, याद रखें ये टिप्स

यह भी पढ़ें

Balcony Fell

डीजीपी आवास के पास सरकारी इमारत का छज्जा गिरा, कई लोग फंसे

03/05/2023
Holika Dahan

इस शुभ मुहूर्त में किया जाएगा होलिका दहन, बन रहे हैं पांच महायोग

07/03/2023
मायावती Mayawati

बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित चार मंडलों में किया बड़ा फेरबदल

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version