• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा पीढ़ी गौरवशाली इतिहास से होते हैं परिचित: सीएम धामी

Writer D by Writer D
26/01/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को ’सामूहिक वन्देमातरम् गायन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी व युवा साथियों को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित होने का अवसर मिलता है।

गुरुवार को गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित ’सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम’ में बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यह बातें कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सामूहिक तौर पर वन्देमातरम् गीत भी गाया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश विविध प्रकार के संप्रदायों,भाषाओं,जातियों व संस्कृतियों से परिपूर्ण राष्ट्र है। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। इन सभी अनेकताओं को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य हमारे संविधान ने किया है। नये भारत के निर्माण में हमें संविधान में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति संकल्प लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के अंदर एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। देश का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। आज वैश्विक मंचो पर भारत के दिए गए सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाता है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों में शामिल है। भारत इस वर्ष जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। इसकी दो महत्वपूर्ण बैठकें उत्तराखण्ड में भी प्रस्तावित हैं। इससे हमारे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन, योग आयुष एवं आयुर्वेद को भी पहचान मिलेगी। यह अवसर राज्य के उत्पादों को भी वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने में मददगार होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया गया है। इससे हमारे मोटे अनाजों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। भारत सरकार की ओर से मण्डुवा को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करने की स्वीकृति दी है। इसके लिये इसका समर्थन मूल्य 3578 भी घोषित किया गया है।

जोशीमठ प्रभावितों के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भू-धंसाव से प्रभावितों की पूरी मदद का हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्थिति की लगातार जानकारी ले रहे हैं। राज्य सरकार जोशीमठ के प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

रोड शो के माध्यम से चंडीगढ़ में घरेलू निवेशकों को साधेगी ‘टीम योगी’

कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल,विधायक खजान दास,मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक संगीता कपूर,भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता,एस.एस कोठियाल,महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल,अनिल गोयल व अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

रोड शो के माध्यम से चंडीगढ़ में घरेलू निवेशकों को साधेगी ‘टीम योगी’

Next Post

सीएम धामी ने छह दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने छह दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

यह भी पढ़ें

MNREGA

मनरेगा की धनराशि व्यय करने में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश

25/01/2023

यूनाईटेड अरब अमीरात के दो खिलाड़ी हुए कोरोना से संक्रमित

08/01/2021
Asim Waqar

मायावती ने मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट बेचा, एहसान ना जताएं : असीम वकार

05/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version