• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धरती फटने से पाताल में समा गया युवक, उसके बाद हुआ ये….

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राष्ट्रीय
0
earth burst

earth burst

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के धनबाद में अचानक धरती फटने से एक युवक पाताल में समा गया। हालांकि पास खड़े लोगों ने उसे तत्काल गोफ से बाहर निकाला। युवक गोफ की आग से पूरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया।

जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में बीसीसीएल के प्रति गुस्सा देखा गया। घटना केंदुआडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत यूसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग के समीप की है।

घटना के संबंध बताया गया कि केंदुआडीह थानाक्षेत्र के गंसाडीह-3 नम्बर निवासी उमेश पासवान रविवार अहले शौच करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यूसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग के समीप तेज आवाज के साथ धरती फट गई। जिसमें उमेश पासवान समा गया। घटना के वक्त पास में कुछ लोग खड़े थे, जिन्होंने उमेश को गोफ से निकाला। उमेश का शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए तत्काल एसएनएमएमसीएच भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया।

चैंबूर-विक्रोली हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, PM मोदी ने जताया शोक

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। वे घटना के लिए बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।

बता दें कि केंदुवाडीह थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर कोलयरी पेंच में चंद महीने पहले गैस रिसाव की घटना सामने आई थी। आनन-फानन में गैस रिसाव को बंद किया गया था। वहीं स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान में बसाने की बात हुई थी। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। बीसीसीएल और जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण आये दिन लोग गोफ में समाते रहते हैं। आये दिन इलाके में भू-धसान और गैस रिसाव की घटना होती रहती है। लेकिन इन घटनाओं से ना तो बीसीसीएल ओर ना ही जिला प्रशासन कोई सीख लेती है।

Tags: crime newsearth burstJharkhand newsNational news
Previous Post

इंडियन नेवी के बेड़े में 2 MH-60R मल्टी रोल हेलिकॉप्टर शामिल, जानें क्या है इसकी खासियत…

Next Post

AIMIM का twitter अकाउंट हुआ हैक, DP पर लगी एलन मस्क की फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Anil Vij-JP Nadda
हरयाणा

जेपी नड्डा से मिले अनिल विज, पुराने रिश्तों की दिखी मिठास

07/07/2026
Next Post
AIMIM's twitter account

AIMIM का twitter अकाउंट हुआ हैक, DP पर लगी एलन मस्क की फोटो

यह भी पढ़ें

Laughing Buddha

घर में सुख-समृद्धि लाती है ये मूर्ति, जानिए इसे रखने की सही दिशा

15/01/2025
arrested

इंडेन गैस वितरण कर्मचारी से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

05/05/2021
रेलवे भर्ती परीक्षा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा जुलाई में होगी समपन

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version