• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हवा भरते समय कंप्रेसर में हुआ ब्लास्ट, पंचर बनाने वाले युवक की मौत

Writer D by Writer D
27/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा।  हबीबपुर गांव में हवा भरने के दौरान हुए धमाके (Explosion) में पंचर बनाने वाले युवक की मौत हो गई। हवा भरने वाले कंप्रेसर की टंकी में अचानक धमाका हुआ और वहां पर काम कर रहे धर्मपाल नाम के युवक की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे।

धमाके (Explosion) की आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर गंभीर रूप से घायल हालत में लहूलुहान पड़ा है। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबपुर गांव निवासी धर्मपाल गांव के पास ही टायर पंचर की दुकान चलाते थे। मंगलवार शाम वह एक वाहन में हवा भर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका (Explosion) हुआ और कंप्रेसर की टंकी फट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में शुरुआती संकेत मिले हैं कि हवा का कंप्रेसर बंद नहीं किया गया था इसलिए प्रेशर इतना बढ़ गया कि टंकी फट गई। थाना प्रभारी इकोटेक-3 ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि कंप्रेसर चालू था और समय पर बंद नहीं किया गया। हवा भरते-भरते टंकी में अत्यधिक दबाव (प्रेशर) बढ़ गया और जंग लगी टंकी फट गई। पुलिस ने घटनास्थल से टंकी के बिखरे हुए हिस्सों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Tags: explosion
Previous Post

मेरा खालीपन…धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का इमोशनल नोट, शेयर की यादगार तस्वीरें

Next Post

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
Next Post
Earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

Stone Pelting

मतदान केंद्र के बाहर सपा-भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े, पथराव में दो घायल

08/05/2024
Ram Rajya or Jungle Raj

रामराज्य अच्छा या जंगल राज

02/04/2021
KL Rahul

मुंबई के खिलाफ हार के बाद मायूस हुए पंजाब के कप्तान केएल राहुल

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version