• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन लाख की फिरौती के लिए किया युवक का अपहरण

Writer D by Writer D
19/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Kidnap

kidnap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम कोठा गाँव के पास गुरुवार को घने जंगलों में स्थित पुराने मन्दिर के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

प्राप्त शव की शिनाख्त राठ कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा इलाके के निवासी सर्वेश पुत्र राजेश अहिरवार के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की माँ श्रीदेवी ने बताया कि बीते मंगलवार को उसका पुत्र सर्वेश मोहल्ले में ही घूम रहा था। तभी मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात लोग उसके पुत्र का अपहरण (Kidnapped) कर उसे अज्ञात स्थान पर ले गए।

बताया कि उसके पुत्र का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उनके मोबाइल पर फोन करके पुत्र को छुड़ाने के एवज में तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। कहा कि उक्त अपहरणकर्ताओं ने लगातार दो दिनों तक उनके मोबाइल में फोन कर फिरौती की मांग की।

कल उसके पति राजेश ने पुत्र के अपहरण की तहरीर भी राठ कोतवाली में दी थी लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैया एवं मामले को गम्भीरता से ना लेने पर उक्त अपहरणकर्ताओं ने उसके पुत्र की हत्या कर दी, जिसका शव भी बरामद किया जा चुका है।

मृतक की मां श्रीदेवी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके पुत्र को जुआ खेलने पर मजबूर किया था तथा उसका पुत्र जुए में बड़ी रकम हार गया था। आशंका जताते हुए कहा कि जुए में हारे रुपयों को लेकर ही उसके पुत्र की हत्या की गई है।

मामले में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा ने गुरुवार को बताया कि घटना की गहनता से जांच पड़ताल कराई जा रही है। तथा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

फर्मकर्मी के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए 50 हजार, रिपोर्ट दर्ज

Next Post

खेत में सिंचाई करने गए पिता -पुत्र की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Murder

खेत में सिंचाई करने गए पिता -पुत्र की हत्या

यह भी पढ़ें

breaking hearts

इन बातों से करें अपनी गर्लफ्रेंड को खुश

01/01/2022
Surya Grahan

कब लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें शुरू होने का समय

07/01/2025
anil vij

कंगना की आलोचना करने वालों पर गरमाए अनिल विज

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version