• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर से कोचिंग पढ़ने निकले युवक की हत्या, कुएं में मिला शव

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बारासगवर क्षेत्र में गुरुवार को कोचिंग पढ़ने निकले किशोर की हत्या कर दी गई। दोपहर बाद उसका रक्त रंजित शव गांव किनारे एक कुंए से पड़ा मिला।

पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद देर शाम घटना का खुलासा करते हुए टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये है। पुलिस के मुताबिक किशोर की हत्या हिरासत में लिए गये युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या की वजह मृतक के परिवार से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वहीं परिजनों ने भी थाने में तहरीर देकर चार लोगों को नामित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटी की शादी का कार्ड देने जा रहे पिता की मौत

पुलिस सूत्रों ने बताया कि केसरीखेडा गांव निवासी राशिद का 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद निसार घर से सुबह पांच बजे करीब कोचिंग पढने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। निसार अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। कोचिंग से वापस लौटने में विलंब होने पर परिजनों ने पहले धानीखेडा स्थित कोचिंग सेंटर व उसके बाद उसके दोस्तों से पूंछताछ की मगर खोज खबर नहीं मिली।

इसी दौरान अज्ञात नंबर से धानीखेडा निवासी उसके फूफा सलीम के पास फोन आया जिसमें उसके अपहरण की बात करते हुए फिरौती की राशि सात लाख रूपये मांग कर काल डिसकनेक्ट कर दी गई। परिजनों ने इसकी सूचना आनन फानन बारासगवर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची बारासगवर पुलिस भी खोजबीन में जुट गयी। अपहृत बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों को घर से कुछ दूर पर एक खेत में साइकिल के पहिए व खून के निसान दिखाई दिये। उसी खून के निशान के सहारे वे गांव से तीन सौ मीटर दूर एक कुएं तक पहुंचे। जहां निसार की साइकिल पडी हुई थी।

बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के पिता, पत्नी समेत 18 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

अनहोनी के भय से परिजनों ने कुंएं में झांककर देखा तो उसका शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख परिजनों के होश उड गये। आनन फानन परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस के अधिका‍री भी मौके पर पहुंचे और जांच पडताल में लग गये।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना के अनावरण एवं गिरफतारी के लिए अलग अलग जांच टीमें गठित की गयी है। उन्‍होंने बताया जांच में जो तथ्‍य प्रकाश में आए है उसके अनुसार पडोसियों से रंजिश होना सामने आया है। परिजनों के शक पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू की गयी है। हिरासत में लिए गये व्यक्ति से कई जानकारी मिली है। उन्‍होंने बताया कि अभियुक्तों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया था। उसकी खोजबीन पर किसी का ध्यान न जाए इस बाबत गुमराह करने के लिए फिरौती की मांग का नाटक रचा था।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsup crime newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटी की शादी का कार्ड देने जा रहे पिता की मौत

Next Post

सपा संस्थापक मुलायम सिंह का जन्मदिन सादगी से मनायेगी प्रसपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Mulayam Singh Yadav

सपा संस्थापक मुलायम सिंह का जन्मदिन सादगी से मनायेगी प्रसपा

यह भी पढ़ें

Income Tax

500 रुपए कमाने वाले मजदूर को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, PAN पर 37 लाख बकाया

21/08/2022
face cleanser

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
Samar Singh

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

07/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version