• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जब्त की लग्जरी गाड़ियां

Writer D by Writer D
06/01/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, राष्ट्रीय
0
anurag dwivedi

anurag dwivedi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की कोलकाता जोनल ऑफिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की। ये सभी ठिकाने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (Anurag Dwivedi) से जुड़े बताए जा रहे हैं।

ED की कार्रवाई के दौरान अनुराग द्विवेदी (Anurag Dwivedi) की दो लग्जरी गाड़ियां लैंड रोवर डिफेंडर और BMW Z4 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 के तहत जब्त किया गया। इसके अलावा कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी कब्जे में लिए गए हैं। इससे पहले, 17 दिसंबर 2025 को भी ED ने लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में अनुराग द्विवेदी से जुड़े 10 ठिकानों पर छापे मारे थे। उस कार्रवाई में लैम्बॉर्गिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार समेत चार महंगी गाड़ियां जब्त की गई थीं। साथ ही करीब 20 लाख रुपये नकद, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद हुए थे।

पश्चिम बंगाल पुलिस की FIR पर शुरू की जांच

जांच में सामने आया कि अनुराग द्विवेदी (Anurag Dwivedi) ने हवाला के जरिए दुबई में रियल एस्टेट में निवेश किया है। इसके अलावा करीब 3 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, जिसमें इंश्योरेंस पॉलिसी, फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक बैलेंस शामिल हैं। इन सभी को PMLA की धारा 17(1A) के तहत फ्रीज किया गया। ED ने यह जांच पश्चिम बंगाल पुलिस की FIR के आधार पर शुरू की थी। जांच में पता चला कि सिलिगुड़ी से सोनू कुमार ठाकुर और विशाल भारद्वाज नाम के आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी का पैनल चला रहे थे। इसके लिए फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा रहा था।

दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी

ED की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (Anurag Dwivedi) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का खुलेआम प्रचार किया था। बदले में हवाला और म्यूल अकाउंट्स के जरिए अपराध की कमाई हासिल की और उसी पैसे से दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी। जांच एजेंसी के मुताबिक, अनुराग द्विवेदी फिलहाल भारत छोड़कर दुबई में रह रहा है और कई समन जारी होने के बावजूद ED के सामने पेश नहीं हुआ है।

वहीं इस मामले में पहले ही ED तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 1 अगस्त 2025 को कोलकाता की विशेष PMLA अदालत में चार्जशीट (प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट) दाखिल की जा चुकी है। अब तक इस केस में करीब 27 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

Tags: Anurag Dwivedi
Previous Post

लॉन्च हुआ Oppo का धांसू स्मार्टफोन, 40 दिन तक बैटरी स्टैंडबाय का दावा

Next Post

UP की वोटर लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया, तुरंत ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
1098 Child Helpline
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली और रफ्तार, 18 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: नायब सैनी

05/09/2026
Next Post
How to check your name in the UP draft voter list

UP की वोटर लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया, तुरंत ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

UP Police SI Exam

चार साल में 30 बड़े बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, 84 करोड़ की संपत्ति जब्त

21/09/2021
पिंक मशरूम Pink mushroom

पूर्वी यूपी में अब होगा पिंक मशरूम का उत्पादन, दिया गया प्रशिक्षण

01/11/2020

महिला विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से दी करारी शिकस्त

22/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version