• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से दी करारी शिकस्त

Writer D by Writer D
22/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैमिल्टन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप (Women’s World Cup) में “करो या मरो” मुकाबले में बांग्लादेश को 110 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.3 ओवरों में 119 रनों पर सिमट गई।

झूलन ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को मंधाना और शेफाली ने अच्छी शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 14.5 ओवर में 74 रन जोड़े। मंधाना को 74 के कुल स्कोर पर नाहिदा अख्तर ने पवेलियन भेजा। मंधाना ने 30 रन बनाए। इसी स्कोर पर शेफाली भी 42 रन बनाकर रीतू मोनी का शिकार बनीं। रीतू ने अगली ही गेंद पर कप्तान मिताली राज (00) को चलता कर भारतीय टीम को एक ही ओवर में दो झटके दे दिये। हरमनप्रीत कौर भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 108 के कुल स्कोर पर 14 रन बनाकर रन आउट हो गईं। हालांकि इसके बाद यास्तिका भाटिया (50), रिचा घोष (26), पूजा वस्त्रकार (नाबाद 30) और स्नेह राणा (27) ने भारतीय टीम का स्कोर 229 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। झूलन गोस्वामी 02 रन बनाकर नाबाद लौटीं। बांग्लादेश की तरफ से रीतू मोनी ने 3, नाहिदा अख्तर ने दो और जहांनारा आलम ने 1 विकेट लिया।

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरूआत खराब रही और टीम ने केवल 35 रनों के स्कोर पर 5 विकेट खो दिये। इसके बाद, मुर्शिदा खातून (19), लता मोंडल (24), सलमा खातून (32), रीतू मोनी (16) की पारियों की बदौलत बांग्लादेशी टीम 100 रनों के आंकड़े को पार कर सकी। बांग्लादेशी टीम 40.3 ओवर में 119 रनों पर ढ़ेर हो गई।

भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 4, झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्रकार ने दो-दो व राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव ने 1-1 विकेट लिया। यास्तिका भाटिया को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Tags: cricket newsIndia beats Bangladeshwomen world cup
Previous Post

23 मार्च को शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी होंगे शामिल

Next Post

अखिलेश यादव ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, विधानसभा में बनेंगे विपक्ष के नेता

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post

अखिलेश यादव ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, विधानसभा में बनेंगे विपक्ष के नेता

यह भी पढ़ें

CM Yogi flagged off compact vehicles

CM योगी ने कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

17/06/2021

Hijab Verdict: कोर्ट के फैसले के बाद 35 छात्राओं ने एग्जाम से किया बायकॉट

15/03/2022
Fun Mall Seal

लखनऊ: कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, फन मॉल सील

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version