• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर में बेकाबू हुआ जीका वायरस, 56 नये मरीजों के साथ आकंड़ा पहुंचा 92

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर
0
Zika Virus

Zika Virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र की औद्योगिक नगरी कानपुर में दीपावली के दिन ‘जीका वायरस का विस्फोट’ हुआ है। यहां 24 घंटे में एक साथ 56 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। एक साथ आधा सैकड़ा से अधिक जीका वायरस के केस मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

नगर में कुल संक्रमितों का आकंड़ा 92 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संक्रमितों को फोन कर घर में रहने की नसीहत देने के साथ ही सावधानी रखने की सलाह दी है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने इसके लिए बैठक बुलाई है।

जिले में जीका वायरस के नए मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं। इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में सर्विलांस टीम भी सक्रिय किया गया है। नए संक्रमितों को फोन कर होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में इलाज किया जाएगा। 56 नए संक्रमितों में 21 महिलाएं और 35 पुरुष हैं।

जीका वायरस में प्रभावित होने वालों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत हर उम्र के लोग शामिल हैं। शहर में अब तक मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। ज्यादातर मरीज हरजेंद्र नगर और एयरफोर्स कैम्पस के हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित आदर्श नगर मोहल्ला है, जहां से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। पोखरपुर से चार पॉजिटिव मिले हैं। वहीं लालकुर्ती से एक, मोतीनगर से एक, अशरफाबाद से एक, कृष्णा नगर, हरजेंद्र नगर से भी नए संक्रमित पाए गए हैं।

प्रशासन ने जनता से मांगा सहयोग

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि गुरुवार को आई रिपोर्ट में शहर के 56 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी गई है। मच्छरों के स्रोत को खत्म करने में आम जनता से सहयोग मांगा गया है।

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने मनाई दिवाली, बच्चों को दिए गिफ्ट और चॉकलेट

जिला प्रशासनिक अफसरों ने बुलाई बैठक

बता दें कि, जिले में 03 नवम्बर को 25 मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी। इससे पहले जीका के 11 मरीज मिले थे। बुधवार तक कुल संख्या 36 मरीजों में जीका वायरस के केस सामने आ चुके थे। इसके बाद गुरुवार को 56 मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 92 पहुंच गई है। फिलहाल जीका वायरस के मामले बढ़ने के बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिले में जीका वायरस का पहला मामला पिछले महीने सामने आया था और उसके बाद लगातार मामलों में इजाफा हो रहा है।

Tags: kanpur newsnew cases zika virusup newsZika virusZika virus in kanpur
Previous Post

KBC13: कंटेस्टेंट ने बिग बी से कहा- मारो मुझे, जानिए ये मजेदार किस्सा

Next Post

विधानसभा चुनाव-2022: मुख्यमंत्री योगी ने तय की चुनावी लाइन, विपक्ष में बढ़ी बेचैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Basket Chaat
Main Slider

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
Next Post

विधानसभा चुनाव-2022: मुख्यमंत्री योगी ने तय की चुनावी लाइन, विपक्ष में बढ़ी बेचैनी

यह भी पढ़ें

pm modi inaugurates driverless metro

पीएम मोदी ने किया चालकरहित मेट्रो का शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

28/12/2020
gangrape

नौकरी दिलाने के नाम पर नगर पालिका चेयरमैन ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

07/10/2020
लालजी टंडन का निधन

श्री लालजी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे, परिवार और शुभचिंतकों को मेरी संवेदना

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version