• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी प्रत्याशी सैय्यद जफर इस्लाम राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सैय्यद जफर इस्लाम Syed Zafar Islam

सैय्यद जफर इस्लाम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी राज्यसभा की रिक्त सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सैय्यद जफर इस्लाम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में शुक्रवार को विधानभवन के पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विशेष सचिव विधानसभा एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने श्री इस्लाम के अधिकृत प्रतिनिधि जेपीएस राठौर को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया ।

निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने बताया कि निर्वाचन के लिये प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्र के नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि श्री गोविंद नारायण द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया था। श्री नारायण के नाम वापस लिए जाने के उपरांत राज्यसभा निर्वाचन के लिये श्री जफर को एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

संजय राउत बोले- कंगना ने जिस खाली में खाया, उसी में थूका, वह पीओके जाएं खर्चा हम देंगे

श्री दुबे ने बताया कि सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन के कारण रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर निर्वाचन के लिये भाजपा समर्थित सैय्यद जफर इस्लाम व गोविंद नारायण के अलावा एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद शर्मा ने अपना नामांकन कराया था। उन्होंने बताया कि श्री शर्मा का नामांकन पत्र कोई प्रस्तावक न होने के कारण खारिज कर दिया गया था जबकि श्री गोविंद नारायण ने अपना नाम वापस ले लिया था।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की खाली सीट पर निर्विरोध निर्वाचित सैय्यद जफर इस्लाम भारतीय जनता पार्टी के सातवें मुस्लिम सांसद हैं। वह पिछले सात वर्ष से भाजपा ने जुड़े हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम से पहले मुख्तार अब्बास नकवी, शहनवाज हुसैन, आरिफ बेग, एमजे अकबर, नजमा हेपतुल्ला तथा सिकंदर बख्त भाजपा के सांसद थे। सिकंदर बख्त, एमजे अबकर, नजमा हेपतुल्ला के बाद तथा सैय्यद जफर इस्लाम चौथे मुस्लिम हैं, जिनको भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में भेजा है।

फिलहाल तो सैय्यद जफर इस्लाम व मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा में भाजपा से मुस्लिम सांसद हैं। भाजपा के टिकट पर मुख्तार अब्बास नकवी, शहनवाज हुसैन और आरिफ बेग ही लोकसभा का चुनाव जीत सके हैं। डॉ. सैय्यद जफर इस्लाम झारखंड के रहने वाले हैं और मुंबई में सक्रिय रहे हैं।

Tags: BJP Candidate Syed Zafar IslamLucknowMP Leader Syed Zafar IslamNational newsNEWSpoliticsRajya Sabha ByElectionRajya Sabha ByElection in UPSamajwadi Party Amar SinghstateSyed Zafar IslamSyed Zafar Islam Elected Unopposedup newsUP Politicsअमर सिंह के निधन से सीट खालीउत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्यजफर इस्लाममध्य प्रदेश के सैयद जफर इस्लामसैय्यद जफर इस्लामसैय्यद जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित
Previous Post

पप्पू यादव बोले- 3 साल में बिहार को बनाऊंगा एशिया का सबसे बढ़िया राज्य

Next Post

अगले माह तक कोरोना वैक्सीन हो जाएगी तैयार, फाइजर कंपनी का बड़ा दावा

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

अगले माह तक कोरोना वैक्सीन हो जाएगी तैयार, फाइजर कंपनी का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें

Siddharth Shukla will be seen in 'Bahubali' actor Prabhas' film 'Adipurush'

सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में आएंगे नज़र

18/05/2021
Waqf Board

केन्द्र के प्रस्तावित वक्फ बोर्ड अध्यादेश पर उत्तर प्रदेश से उठी आवाज

05/08/2024
CM Yogi

जनभागीदारी से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश दिवस- 2026: मुख्यमंत्री योगी

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version