• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महीनों बाद काम पर वापस लौटे रेमो डिसूजा, गोवा में BLive Music के लिए शूट किया गाना

Desk by Desk
05/10/2020
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड -19 महामारी के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री लगभग 6 महीनों से रूकी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे न्यू नॉर्मल के साथ लोग जीना सीख रहें हैं। हालांकि कोरोना का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है और अब तक लगभग कई सितारे भी कोरोना की चपेट में आ गएं है। लेकिन अब लोग न्यू नॉर्मल को अपनाते हुए अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। वही डायरेक्टर रेमो डिसूजा भी कई महीनों बाद काम पर वापस आ गए हैं और पिछले हफ्ते ही उन्होंने गोवा में एक गाने की शूटिंग की।

 

गाने की शूटिंग करने के लिए, गवर्नमेंट के सभी नियमों का पालन करते हुए, शूटिंग की जगह को बार-बार सैनिटाइज करने के साथ ही कास्ट और क्रू मेंबर का टेंपरेचर चेक और कोरोना टेस्ट भी किया गया।

 

हिंदी सिनेमा में डांस फिल्मों को एक नए सिरे से परिभाषित करने वाले रेमो डिसूजा ही है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित गाने का टाइटल “लोग क्या कहेगें” है। इस गाने में रेमो के अलावा उनकी पूरी डांस टीम जैसे पुनीत पाठक, धर्मेश यलैंडे, राहुल शेट्टी, अभिनव शेखर, सलमान युसुफ खान और सुशांत भी है। गाने को BLive Music द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इतने टैलेंटेड कलाकारों को इस गाने में एकसाथ देखना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।

 

इस गाने को दो-तीन दिनों के अंदर गोवा के कई जगहों पर शूट किया गया है। वही इस गाने को अभिनव शेखर ने गाना है। गाने के साथ ही लिखने और म्यूजिक कंपोज करने वाला काम भी अभिनव द्वारा ही किया गया है। आपको बता दे कि कुछ महीने पहले अभिनव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो धोनी के सामने गाना गा रहे थे।

 

रेमो ने गोवा में दो और गानों की शूटिंग की हैं, और दोनों ही रोमांटिक सॉन्ग है। जिसमें से एक गाने को ईशान खान ने गाया है, जिसे वास्ते फेम सिद्धार्थ गुप्ता और करिश्मा शर्मा पर फिल्माया गया है। वही दूसरे गाने को अभिषेक दत्ता ने गाया है जिसे सलमान यूसुफ और शक्ति मोहन पर फिल्माया गया है। दोनों ही गानों को शानदार तरीके से शूट किया गया है, जिनमें से एक डांस थीम पर आधारित है जबकि दूसरी एक लव स्टोरी है।

 

रेमो डिसूजा ने महीनों बाद फिर से काम पर वापस आने के बारे में बताते हुए कहा, “एक लंबे समय के बाद काम करने के लिए सेट पर वापस आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूँ। एक्सपीरियंस थोड़ा अलग था, रूकावट के बाद भी जो एनर्जी और उत्साह हम ने कैमरे के सामने रखने की कोशिश की है वो बेजोड़ है। उम्मीद है कि दर्शकों को गाना सुनने और वीडियो देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें बनाने में मजा आया है।”

 

BLive म्यूजिक के महेश कुकरेजा कहते हैं, “फ्रेश आवाज़ को प्रमोट करना हमें हमेंशा अच्छा लगता है। अभिनव शेखर एक उभरती हुई प्रतिभा हैं, और हमें यकीन है कि उनका नया सॉन्ग ‘लोग क्या कहेंगे’ ऑडियंस को पसंद आएगा। रेमो डिसूजा ने वीडियो को डायरेक्ट किया है और इसमें शोबिज के कुछ बेहतरीन डांसर्स भी हैं। हमें यकीन है इसका रिजल्ट काफी अच्छा और दिलचस्प होने वाला है,

 

रेमो बहुत महीनों से गोवा में है, और इंज्वाय कर रहे हैं। “लोग क्या कहेंगे” के अलावा, रेमो ने BLive के लिए दो और गाने शूट किए हैं।

Tags: BLive MusicRemo D'souzashootsSongs
Previous Post

पुलवामा : पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, सेना के दो जवान शहीद, पांच घायल

Next Post

इंग्लिश प्रीमियर लीग में लीवरपूल-मैनचेस्टर युनाइटेड को मिली शर्मनाक हार

Desk

Desk

Related Posts

Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
Next Post
English premier league

इंग्लिश प्रीमियर लीग में लीवरपूल-मैनचेस्टर युनाइटेड को मिली शर्मनाक हार

यह भी पढ़ें

Cream

इस तरीके से स्टोर करें मलाई, नहीं आएगी बदबू

13/04/2025
Bathroom

आर्थिक तंगी का कारण बनता है आपका बाथरूम, रखें इन बातों का ध्यान

18/09/2025
arrested

वीजीई मार्ट आदि कम्पनियों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला लखनऊ से गिरफ्तार

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version