• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष के वॉकआउट पर सीएम योगी बोले- प्रतिपक्ष को किसानों से कोई लेना-देना नहीं

Writer D by Writer D
20/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार का दिन खासा हंगामेदार रहा। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे को अध्यक्ष द्वारा उठाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर कांग्रेस  और समाजवादी पार्टी  के सदस्यों से सदन से वॉकआउट किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों को कोई दिक्कत नहीं है। किसान संगठन तो कई बार समर्थन कर चुके हैं। दिक्कत बिचौलियों को है, क्योंकि अब पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा है।

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सपा सदस्य और नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, शैलेंद्र यादव ललई, नरेंद्र वर्मा और वीरेंद्र यादव ने विधानसभा अध्‍यक्ष को नोटिस देकर सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर कृषि कानूनों की वापसी के लिए आंदोलनरत किसानों के उत्‍पीड़न पर चर्चा कराने की मांग की। मांग स्‍वीकृत नहीं हुई तो सपा के सदस्य वॉकआउट कर गए। कांग्रेस के सदस्य भी किसानों के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट कर गए।

सोशल साइंस का पेपर लीक, SBI के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, BSEB ने रद्द की परीक्षा

इसके बाद सदन में सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों का फायदा किसानों को मिलेगा। कानूनों को किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। इनमें बिचौलियों से बचाने की भी व्यवस्था की गई है। सदस्य जब वॉकआउट कर रहे थे तो सीएम योगी ने कहा कि ये है वास्‍तविकता, ये है सच्‍चाई, ये सच्‍चाई इस बात को बताती है कि प्रतिपक्ष का हमारे अन्‍नदाता किसानों से कोई लेना-देना नहीं है।

सीएम ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि समाजवादी पार्टी किस मुंह से किसानों, युवाओं और महिलाओं के बारे में बोलती है। ये लोग तो कभी भी इनकी बात सदन में नहीं करते हैं। किसी भी लोकतंत्र की शक्ति संवाद है। संवाद में सहमति और असहमति भी होगी, लेकिन सहमति तथा असहमति के मध्य समन्वय स्थापित करना ही तो लोकतंत्र का काम है। जब देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, उस दिन लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ। देश के संवैधानिक प्रतीकों का असम्मान हुआ। क्या यह किसान आंदोलन की आड़ में देश की छवि को खराब करने की साजिश नहीं है? इसी कारण कोई भी स्वाभिमानी समाज इसको स्वीकार नहीं कर सकता है।

मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद

गन्ना मूल्यवृद्धि चार साल से नहीं होने पर मुख्‍यमंत्री ने कहा अगर 2004 से लेकर 2017 के बीच में गन्‍ना मूल्‍य के पूरे भुगतान को जोड़ लिया जाए तो इन वर्षों में जितना भुगतान नहीं हुआ, उतना पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुआ है। हमारी सरकारी ने गन्‍ना किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजा है।

सीएम योगी ने कहा कि अन्‍नदाता किसान को धोखा देकर दलाली करने वाले लोग आज जरूर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पैसा सीधे उनके (किसानों) खातों में क्‍यों जा रहा है। पर्ची भी किसानों के स्‍मार्ट फोन पर प्राप्‍त हो रही है।

डबल मर्डर से दहला कानपुर, दो युवकों की चापड़ और कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक किसानों के हित की बात है कि उत्तर प्रदेश में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने हजारों हेक्टेयर भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराया है। विपक्षी दलों की सरकारों के समय जबरन कब्जा की गईं यह अधिकतर जमीनें, किसानों और सार्वजनिक भूमि का हिस्सा थीं। चिंता की बात है कि अन्नदाता किसान नहीं व्यक्त कर रहा है बल्कि किसान को धोखा देकर दलाली करने वाले लोग आज जरूर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि धन सीधे किसानों के बैंक खातों में क्यों जा रहा है? उनकी चिंता के पीछे सद्भावना नहीं दुर्भावना है।

शुक्रवार को विधानसभा में 6 विधेयक पास हुए। इनमें उत्तर प्रदेश चलचित्र संशोधन विधेयक 2021 विधानसभा से पास हो गया। वहीं सोसाइटी रजिस्ट्रेशन विधेयक 2021 अध्यादेश, उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल संशोधन विधेयक 2021 को सदन से मंजूरी मिल गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2021, राज्य आयुष विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश संशोधन विधेयक 2021 और उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति तथा खरीद विनिमय संशोधन विधेयक 2021 विधानसभा से पास हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Tags: cm yogicongresspolitical newsSamajwadi partyUP Assemblyup newsUP PoliticsYogi News
Previous Post

सोशल साइंस का पेपर लीक, SBI के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, BSEB ने रद्द की परीक्षा

Next Post

मुरादाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर में भीषण टक्कर, चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
road accident

मुरादाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर में भीषण टक्कर, चार की मौत

यह भी पढ़ें

Sheetla Ashtami

शीतला अष्टमी व्रत 2 अप्रैल को, पढे पौराणिक कथा

29/03/2024
bhola yadav

लालू यादव के पूर्व OSD भोला यादव गिरफ्तार, रेलवे भर्ती घोटाले में CBI ने की कार्रवाई

27/07/2022
arrested

दस किलो गांजे के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version