• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीतला अष्टमी व्रत 2 अप्रैल को, पढे पौराणिक कथा

Writer D by Writer D
29/03/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sheetla Ashtami

Sheetla Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में शीतला माता को स्वच्छता एवं आरोग्य की देवी माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) का व्रत करने से भक्तों को आरोग्य की प्राप्ति होती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) के दिन बासी खाने का भोग लगाने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यहां जानें इस व्रत के बारे में विस्तार से।

शीतला माता पूजा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 01 अप्रैल 2024 को रात 09.09 बजे शुरू होगी और इस तिथि का समापन 02 अप्रैल को रात 08.08 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) का व्रत 02 अप्रैल 2024 को ही मनाना उचित होगा। इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06.10 बजे से शाम 06.40 बजे तक रहेगा। देश में कुछ स्थानों पर शीतला सप्तमी तिथि पर भी शीतला माता की पूजा की जाती है। शीतला सप्तमी व्रत 1 अप्रैल को रखा जाएगा।

शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) को लेकर पौराणिक कथा

एक दिन वृद्ध औरत और उसकी दो बहुओं ने शीतला माता को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखा था। दोनों बहुओं ने व्रत के विधान के अनुसार, माता शीतला के भोग के लिए एक दिन पहले ही बासी भोग तैयार कर लिया था, लेकिन दोनों बहुओं के बच्चे छोटे थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि कहीं बासी खाना उनके बच्चों को नुकसान न कर जाए। इसलिए उन्होंने बच्चों के लिए ताजा खाना तैयार कर दिया, लेकिन जब शीतला माता के पूजन के बाद घर वापस आई तो देखा कि दोनों बच्चे मृत अवस्था में थे।

ये बात जब सास को पता चली तो उन्होंने बताया कि यह शीतला माता को नाराज करने के कारण हुआ है। तब सास ने कहा कि जब तक यह बच्चे जीवित न हो जाएं, तुम दोनों घर वापस मत आना। इसके बाद दोनों बहुएं मृत बच्चों को लेकर भटकने लगी। तभी उन्हें एक पेड़ के नीचे दो बहनें बैठी मिलीं, जिनके नाम ओरी और शीतला था।

वह दोनों बहनें गंदगी और जूं के कारण बहुत परेशान थीं। बहुओं ने उनकी मदद करके हुए उनकी सफाई की, जिससे शीतला और ओरी ने प्रसन्न होकर दोनों को पुत्रवती होने का आशीर्वाद दिया। तब उन दोनों बहुओं ने अपना पूरा दुख सुनाया।

इसके बाद शीतला माता ने सामने प्रकट होकर उन्हें शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) तिथि का महत्व बताया। इसके बाद दोनों बहुओं ने माता शीतला से माफी मांगी और ऐसी गलती फिर कभी न करने का प्रण लिया। आखिर में माता शीतला ने प्रसन्न होकर दोनों बच्चों को पुनर्जीवित कर दिया।

Tags: Sheetala Ashtami 2024Sheetala Ashtami dateSheetala Ashtami newSheetala Ashtami pujaSheetala Ashtami vrat
Previous Post

इस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, घोड़े पर होगा मां दुर्गा का आगमन

Next Post

राहु और शुक्र की युति 31 मार्च को, इन राशियों की बुलंद रहेगी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mango Stuffed Malai Kulfi
खाना-खजाना

मैंगो मलाई कुल्फी से तपती गर्मी को बनाएं Cool-Cool

07/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Give fabulous gifts to your mother on Mother's Day, mother will be happy
ख़ास खबर

मदर्स डे पर अपनी माँ को दे शानदार तोहफे, मां हो जाएंगी खुश

07/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Next Post
Shukra-Rahu

राहु और शुक्र की युति 31 मार्च को, इन राशियों की बुलंद रहेगी किस्मत

यह भी पढ़ें

Bada Mangal

मंगलवार के दिन करें सिंदूर से जुड़ा ये उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग

06/01/2026
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति कल 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी

22/01/2023

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी ये हाईटेक सुविधाएं

17/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version