• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल व बिहार के पूर्व राज्यपाल आरएल भाटिया का कोरोना से निधन

Writer D by Writer D
15/05/2021
in Main Slider, पंजाब
0
RL Bhatia

RL Bhatia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल और बिहार के पूर्व राज्यपाल आरएल भाटिया का कोरोना संक्रमण से शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 100 साल के थे।

श्री भाटिया पिछले कुछ समय से बीमार थे और कोरोना से संक्रमित होने के पश्चात वह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमृतसर से छह बार सांसद चुने गए श्री भाटिया 23 जून 2004 से 10 जुलाई 2008 तक वह केरल और 10 जुलाई 2008 से लेकर 28 जून 2009 तक बिहार के राज्यपाल रहे। वह 1992 में पीवी नरसिम्हा की सरकार में विदेश राज्यमंत्री रहे।

PM मोदी की आज हाईलेवल मीटिंग, कोरोना संकट पर जोगी चर्चा

आप्रेशन ब्लू स्टार के बाद चुनाव में कई फेरबदल हुए केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा चार साल पूरे होने पर गरीबी हटाओ के नारे पर चुनाव करवाए गए थे। उस समय अमृतसर म्युनिसिपल कमेटी के तत्कालीन मुखिया दुर्गा दास भाटिया ने कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। दुर्गा दास भाटिया का एक साल बाद ही निधन हो गया। दुर्गा दास भाटिया के निधन के बाद कांग्रेस ने उनके भाई रघुनंदन लाल भाटिया को उपचुनाव में मैदान में उतारा। भाटिया ने यज्ञ दत्त शर्मा को हराया।

आपातकाल के बाद हुए चुनाव में तत्कालीन जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. बलदेव प्रकाश ने रघुनंदन लाल भाटिया को मात दी। 1980 के लोकसभा चुनाव में रघुनंदन लाल भाटिया ने भाजपा के डॉ. बलदेव प्रकाश को शिकस्त दी। 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार और दिल्ली दंगों के बावजूद रघुनंदन लाल भाटिया चुनाव जीत गए थे। 1989 चुनाव के दौरान प्रदेश में आतंक की काली परछाई बहुत गहरी थी, तब चीफ खालसा दीवान के तत्कालीन प्रधान किरपाल सिंह बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरे और आरएल भाटिया को हराया। 1991 और 1996 के चुनाव में भी भाटिया को जीत मिली। अमृतसर से 1952 में ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर पहले जट सिख उम्मीदवार थे।

ताऊते तूफान को लेकर महाराष्ट्र सरकार तैयार, NDRF व SDRF की टीमें तैनात

इसके लगभग 31 साल बाद 1998 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक शहरी सिख दया सिंह सोढ़ी को चुनाव मैदान में उतारा। सोढ़ी ने आरएल भाटिया के वर्चस्व को तोड़ते हुए यह सीट जीती। 1999 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब प्रदेश में अकाली-भाजपा की सरकार थी, तब दया सिंह सोढ़ी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कार्यप्रणाली पर बयान दिए। सोढ़ी उस चुनाव में नहीं जीत पाए। लंबे समय तक चले भाटिया के एकछत्र राज को नवजोत सिंह सिद्धू ने ध्वस्त किया था। भारतीय जतना पार्टी के टिकट पर सिद्धू ने 2004, उपचुनाव 2007 व 2009 तक लगातार जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक बनाई थी।

Tags: National newsPunjab NewsRL BhatiaRL Bhatia dies
Previous Post

PM मोदी की आज हाईलेवल मीटिंग, कोरोना संकट पर जोगी चर्चा

Next Post

पूर्व IAS पर अफवाह फैलाने की एफआईआर, जाने पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
पंजाब

अमित शाह ने बिक्रमजीत की मां के छुए पैर, बोले- मिलेगा इंसाफ

20/10/2026
Next Post
ias surya pratap

पूर्व IAS पर अफवाह फैलाने की एफआईआर, जाने पूरा मामला

यह भी पढ़ें

ॐ के उच्चारण से कुछ ही देर में ठीक हो जाती हैं कई बीमारियां

21/01/2022
neha kakkar

करवा चौथ पर पति रोहनप्रीत सिंह संग कुछ ऐसे मस्ती करती नजर आईं नेहा कक्कड़

05/11/2020
ये देश के लोकतंत्र का गैंगरेप this is the gang rape of democracy of the country

राहुल गांधी से अभद्रता पर संजय राउत बोले- ये देश के लोकतंत्र का गैंगरेप

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version