• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में यूपी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, ए.के. शर्मा ने दी बधाई

Writer D by Writer D
03/10/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान में उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश ने अभियान के विभिन्न प्रमुख घटकों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष अपनी अग्रणी स्थिति को बनाए रखा है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सतत मॉनिटरिंग, प्रभावी दिशा-निर्देशन और नगरीय निकायों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता अभियान प्रदेश में व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वच्छ भारत की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। मंत्री ए.के. शर्मा ने अभियान के दौरान स्वच्छता गतिविधियों की निरंतर समीक्षा करते हुए नगरीय निकायों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने, कचरा संवेदनशील स्थलों का विलोपन करने, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए।

अभियान की शुरुआत व्यापक जनभागीदारी के साथ हुई। पूरे प्रदेश में महापौर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और करीब 12 लाख नागरिकों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान की। पूरे अभियान के दौरान लगभग 47 लाख नागरिकों, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों, स्वच्छ सारथी क्लबों और स्वयं सहायता समूहों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।प्रदेश में चिन्हित 1.24 लाख कचरा संवेदनशील स्थलों यानी Cleanliness Target Units (CTU) में से 1.18 लाख स्थलों का 17.48 लाख नागरिकों की प्रत्यक्ष सहभागिता से विलोपन कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। इसके साथ ही 25 हजार सार्वजनिक स्थलों, 6,788 बाजारों, 19,741 मोहल्लों, 9,440 सार्वजनिक शौचालयों और 6,769 कार्यालय परिसरों में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर व्यापक कायाकल्प किया गया।

मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर अभियान में बच्चों और युवाओं की भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया। ‘स्वच्छ पाठशाला’ के अंतर्गत करीब 28 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए। 4,112 स्वच्छ सारथी क्लबों से जुड़े 2.51 लाख बच्चों ने स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया तथा 8,358 जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को भी अभियान में प्रमुख स्थान दिया गया। प्रदेश में 4,274 सफाई मित्र सुरक्षा एवं कल्याण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1.10 लाख सफाई मित्रों ने सहभागिता की। इनमें से 1.01 लाख सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, 70 हजार से अधिक सफाई मित्रों को PPE किट वितरित की गईं तथा 40 हजार सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 2.39 लाख सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए 45 लाख से अधिक परिवारों को अभियान से जोड़ा गया। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के अंतर्गत Reduce, Reuse और Recycle यानी 3R की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए 3,834 कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भी 26,645 विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं, जिनमें 1.33 लाख से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान की सफलता पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को देशव्यापी जनअभियान का स्वरूप दिया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश स्वच्छता के इस संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ उत्तर प्रदेश का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों के सहयोग से निरंतर चलने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए नगरीय निकायों में स्वच्छता, जनभागीदारी और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।

Tags: ak sharma
Previous Post

यूपी में 23 PCS अधिकारियों का तबादला

Next Post

छात्रवृत्ति से खिले सपनों के पंख, योगी सरकार ने आसान की पढ़ाई की राह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post

छात्रवृत्ति से खिले सपनों के पंख, योगी सरकार ने आसान की पढ़ाई की राह

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

amrinder singh

राजनीतिक दल और संगठन किसानों को भड़काकर सेंक रहे राजनीतिक रोटियां : अमरिंदर सिंह

20/09/2020
condition of hair

बालों की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, ट्राई करें ये टिप्स

19/03/2026
AK Sharma

एके शर्मा ने आगामी त्योहारों को ’स्वच्छ त्योहार-स्वस्थ परम्परा’ के रूप में मनाने का किया आह्वान

15/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version