• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, पीएम मोदी-शाह ने जताया शोक

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र में अहमद नगर के सिविल अस्पताल में शनिवार सबुह शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई है और दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने बताया कि यह हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है।

अस्पताल कर्मियों ने आज यहां बताया कि आग सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी और देखते ही देखते पूरे कक्ष में फैल गई। कक्ष में करीब 25 कोविड मरीज भर्ती थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। दमकल की सात गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदनगर अस्पताल में आग लगने से हुये हादसे में मरीजों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

सिविल अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीजों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बतायी गई है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि घटना में दस लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और लापरवाही पाये जाने पर इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

श्री मुश्रीफ अहमद नगर के संरक्षक मंत्री है।

Tags: ahmadnagar newsamit shahdelhi newsfire in civil hospitalMaharastra newspm modi
Previous Post

प्रयागराज की नगरी चिकित्सकों की नगरी कहलाएगी : केशव मौर्य

Next Post

इटावा में गरजे सीएम योगी, बोले- पहले की सरकारों के दौरान हर योजना में भ्रष्टाचार होता था

Writer D

Writer D

Related Posts

beetroot paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये खास पराठा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

02/06/2026
Lemon
फैशन/शैली

स्टीम से चेहरे पर आएगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

02/06/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, घर से दूर होगा हर वास्तु दोष

02/06/2026
Gemstones
Main Slider

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

02/06/2026
cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
Next Post

इटावा में गरजे सीएम योगी, बोले- पहले की सरकारों के दौरान हर योजना में भ्रष्टाचार होता था

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

144 साल बाद महाकुंभ पर बना रहा दुर्लभ संयोग, मिलेगा अक्षय पुण्य का लाभ

19/12/2024
ड्रैगन से दुनिया परेशान Dragon upset the world

ड्रैगन की ‘भूमि हड़प’ नीति से दुनिया परेशान

05/09/2020
collision of two goods trains

दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, दोनों चालक घायल

16/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version