• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

37 जिलों में शत प्रतिशत, 13 जिलों में 99 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

Writer D by Writer D
09/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Digital crop survey

Digital crop survey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के सभी 75 जिलों में फसलों के डिजिटल सर्वे (Digital Crop Survey)  का कार्य तेज गति से जारी है। प्रदेश के 37 जिलों में योगी सरकार ने शत प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। वहीं 13 जिलों में भी कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जल्द से जल्द बाकी बचे जनपदों में भी सर्वे के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने धीमी प्रगति वाले जनपदों को लेकर नाराजगी जतायी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी है।

1.19 करोड़ से अधिक खेतों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) 

सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 50 खेतों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 5764 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 1437 कृषि विभाग, 2733 राजस्व विभाग और 1594 पंचायत सहायक हैं। इन्हें प्रदेश के 26775 राजस्व ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है। इनमें से 16490 राजस्व ग्रामों में सर्वे को पूरा कर लिया गया है।

किस जिले में कितनी प्रगति

अपडेट आंकड़ों की बात करें तो बागपत, आजमगढ़, अमरोहा, बलरामपुर, गोंडा, एटा, आगरा, बहराइच, बरेली, बिजनौर, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, शामली, श्रावस्ती, सोनभद्र, उन्नाव, सहारनपुर, फिरोजाबाद, बांदा, बुलंदशहर, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज, शाहजहांपुर, कासगंज, मैनपुरी, खीरी, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज और लखनऊ में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसके अलावा महाराजगंज, इटावा, अंबेडकरनगर, कन्नौज, कानपुर नगर, अलीगढ़, बलिया, मथुरा, बदायूं, सीतापुर, संभल, अमेठी, कुशीनगर, बाराबंकी, कानपुर देहात, पीलीभीत, हापुड़ और मऊ में भी 95 से 99 प्रतिशत तक सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इन जिलों में तेज गति से चल रहा सर्वे (Digital Crop Survey) 

शत प्रतिशत से लेकर 95 फीसदी तक सर्वे पूरा करने वाले जनपदों के अलावा हमीरपुर, चंदौली, देवरिया, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद, जालौन, औरैया, सुल्तानपुर, हरदोई, मिर्जापुर, महोबा और फर्रुखाबाद में कार्य 80 फीसदी से लेकर 95 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है।

इसके अलावा संत कबीरनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, चित्रकूट, झांसी, भदोही, वाराणसी और गोरखपुर में भी सर्वे का कार्य 70 से 80 फीसदी के बीच पूरा हो चुका है। जिन जनपदों में सर्वे का कार्य 70 फीसदी से कम है उन्हें लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) 

बता दें कि मोबाइल एप के जरिए कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी खेतों में उगी फसलों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। योगी सरकार इसके जरिए प्रदेश में पैदा की जा रही फसलों का पूरा डेटा तैयार करा रही है।

सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलने का एक उपक्रम है।

Tags: agriculture newsDigital crop surveyfarming newsLucknow NewsYogi News
Previous Post

दिसंबर तक शिक्षक संकुल के विद्यालय बनेंगे निपुण विद्यालय, मंथली टास्क तय

Next Post

भदोही में बोले सीएम योगी- हमारी सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
cm yogi

भदोही में बोले सीएम योगी- हमारी सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है

यह भी पढ़ें

Shukra Pradosh

कब है रवि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

04/06/2022
सकारात्मक

गुरुवार के दिन की शुरुआत करें इन सकारात्मक विचारों के साथ

21/07/2021
Ministry of Finance

एलटीसी वाउचर योजना का लाभ लेने के लिए बिल दे सकते हैं सरकारी कर्मचारी

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version