• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूख से बेताब लोगों की भीड़ पर इजरायली फोर्स ने कर दी फायरिंग, 104 फिलिस्तीनियों की मौत

Writer D by Writer D
01/03/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
104 death of Palestine in israeli force

104 death of Palestine in israeli force

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजा। इजरायल और फिलिस्तीन (Israel-Palestine War) के बीच जारी जंग अभी समाप्त नहीं हुई है। इजरायली सेना गाजा में लगातार अभियान चला रही है। इसी बीच गाजा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां खाना लेने के उमड़ी भीड़ इजरायली (Israeli Force) बलों की ओर से हुई गोलीबारी का शिकार बन गई। सामने आया है कि इस गोलीबारी में 104 लोगों (Palestinians) की मौत हो गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उत्तरी गाजा में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गाजा में इजरायली बलों (Israeli Force) की गोलीबारी से 104 लोगों की जान चली गई और सैकड़ों घायल हो गए। दरअसल, फिलिस्तीनी लोग राशन पहुंचाने वाले ट्रकों के आगे इकट्ठा हो गए थे। भूख से बेताब लोगों की भीड़ ट्रकों के आस-पास इकट्ठी हो गई थी, इससे वहां अराजक माहौल पैदा हो गया। इसी दौरान इजरायली बलों (Israeli Force) ने गोलीबारी कर दी। इससे भगदड़ की स्थिति हो गई। गोलीबारी में कई मारे गए और कई लोग तो ट्रकों से कुचल गए और उनकी मौत हो गई।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने गाजा सहायता स्थल पर हुई इस त्रासद घटना की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस घटना की जांच की मांग की है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मामले में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जब भीड़ भोजन का इंतजार कर रही थी तो इजरायली सेना की ओर से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गए। गोलीबारी क्यों की गई, इसे लेकर इजरायली सेना और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एक-दूसरे से काफी उलट हैं।

द्रमुक पदाधिकारी की हत्या, बदमाशों ने पेट्रोल बम से किया हमला

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “गाजा में हताश नागरिकों को तुरंत ही मदद की जरूरत है। इसमें उत्तर क्षेत्र के लोग भी जहां संयुक्त राष्ट्र एक सप्ताह से अधिक समय में सहायता नहीं पहुंचा सका है।” हालांकि संयुक्त राष्ट्र घटना के दौरान मौजूद नहीं था, लेकिन उसने दुखद घटनाओं की गहन जांच की मांग की है।

Tags: # world newsinternational NewsIsrael-Gaza warIsrael-Palestine war
Previous Post

JNU में जमकर चले लाठी-डंडे, ABVP और लेफ्ट छात्रों में खूनी झड़प

Next Post

ओम प्रकाश राजभर की हो सकती है योगी कैबिनेट में एंट्री, होने वाला है यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
Yogi

ओम प्रकाश राजभर की हो सकती है योगी कैबिनेट में एंट्री, होने वाला है यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार

यह भी पढ़ें

भाजपा नेता रविकांत तिवारी

भाजपा नेता रविकांत तिवारी पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे

17/11/2020
Bashar al-Assad

सीरिया में तख्तापलट, राजधानी दमिश्क में घुसे विद्रोही, राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए

08/12/2024
तमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी बोले-तमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version