• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहर में कूड़े का ढेर लगाने वाली कंपनी पर नगर निगम मेहरबान, इकोग्रीन को किया करोड़ो का भुगतान

Writer D by Writer D
12/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ecogreen

Ecogreen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कचरा प्रबंधन में फेल जिस ईकोग्रीन (Ecogreen) कंपनी को अब तक हटाया जा रहा था, प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से सोमवार को बुलाई गई बैठक के बाद उस पर मेहरबानियां शुरू हो गई हैं। पहले तो कंपनी को दोबारा काम की अनुमति दी गई और अब 11 करोड़ का भुगतान भी किया जा रहा है। यह तब है जबकि कंपनी की लापरवाही के कारण ही नगर निगम पर 50 करोड़ का जुर्माना एनजीटी लगा चुकी है।

तीन साल से ईकोग्रीन (Ecogreen) कंपनी पर मेहरबानी का खामियाजा नगर निगम को अब तक उठाना पड़ रहा है। प्लांट पर इतना कूड़ा जमा है कि वहां पर कूड़ा डालने की जगह ही नहीं बची है। शहर का जो कूड़ा जाता है, उसे डालने के लिए रोज पहले जगह बनानी पड़ती है। इसी पर दिन में करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता है। प्लांट पर इस समय करीब 25 लाख मीट्रिक टन कूड़ा डंप है, जिसके निस्तारण पर ही करीब 100 करोड़ से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। इसे लेकर प्रस्ताव मंजूर हो गया है। टेंडर प्रक्रिया भी करीब एक महीने पहले की जा चुकी है। इसे लेकर ही ईकोग्रीन कंपनी को हटाने की कार्रवाई तेज हुई है, लेकिन शासन ने फिर उसको बख्श दिया।

इधर छह महीने में कई बार कंपनी काम ठप कर शहरवासियोंं की समस्या बढ़ा चुकी है। इसके बाद भी शासन उसको लगातार बचा रहा है। पिछले तीन महीने से शासन में उसके निरस्तीकरण का प्रस्ताव अटका था। उसे तो शासन ने पास नहीं किया, उल्टे चुनाव आचार संहिता के नाम पर उसे फिर से बचा लिया।

आचार संहिता तक कोई नया कदम नहीं

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव नगर विकास की बैठक में यह बात आई थी कि ईकोग्रीन के कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण वे काम नहीं कर रहे। इस कारण उनको 11 करोड़ का भुगतान किया जा रहा है। ईकोग्रीन कंपनी अभी काम करेगी। वह जहां पर काम नहीं कर पाएगी, वहां नगर निगम उसका सहयोग करेगा। चूंकि अब चुनाव आचार संहिता लागू है, ऐसे में कोई नया नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते।

लेडी कॉन्स्टेबल के 1420 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

अब जो भी नया कदम होगा वह चुनाव आचार संहिता के बाद ही उठाया जाएगा। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि कंपनी ने अनुबंध के तहत काम नहीं किया। इस कारण उसके बिलों में कटौती की गई है। कंपनी जो भी कहे मगर उसका करीब 10 करोड़ ही बकाया है, जिसका जांच के बाद भुगतान किया जा रहा है।

दो दिन में साफ हो जाएगा कूड़ा

ईकोग्रीन (Ecogreen) के सीईओ नागार्जुन रेड्डी का कहना है कि मीटिंग में 24 घंटे में शहर का कूड़ा साफ करने का अल्टीमेटम मिला है। इसे देखते हुए काम किया जा रहा है। ज्यादातर पड़ाव घरों से कूड़ा उठ गया है। काॅम्पैक्टर भी ठीक कराए जा रहे हैं। ग्वारी ट्रांसफर स्टेशन दो दिन में खाली हो जाएगा। नगर निगम पर चार महीने का करीब 30 करोड़ बकाया है, जिसमें से अब 11 करोड़ का भुगतान करने का आश्वासन मिला है। इससे कर्मचारियों को मार्च तक का बकाया वेतन दिया जाएगा।

Tags: Ecogreen Companylucknow nagar nigamLucknow News
Previous Post

लेडी कॉन्स्टेबल के 1420 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Next Post

इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, एक दिन पहले मिला था 10 हैंड ग्रेनेड का जखीरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
Indian school

इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, एक दिन पहले मिला था 10 हैंड ग्रेनेड का जखीरा

यह भी पढ़ें

रातों-रात करोड़पति बन गया गरीब लकड़हारा, SDM ने दिए जांच के आदेश

16/01/2022
Maha Kumbh

वैश्विक पटल पर भीड़ प्रबंधन का उत्कृष्ट मॉडल बना महाकुम्भ 2025

01/03/2025

प्रदेश में जेलों की छवि में हुआ है बेहतर सुधार : अवस्थी

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version