• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में 12 नये हवाई अड्डे जल्द होंगे तैयार : नंदी

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
gopal gupta 'nandi'

gopal gupta 'nandi'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने शुक्रवार को कहा कि निर्माणाधीन 12 नये एयरपोर्ट शीघ्र बनकर तैयार होंगे।

नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक में श्री नंदी ने लखनऊ एयरपोर्ट के बारे में जानकारी ली और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होने वाराणसी एयरपोर्ट, गोरखपुर एयरपोर्ट तथा कानपुर एयरपोर्ट के बारे में भी विस्तृत जानकारी लेते हुए एयरपोर्ट की भूमि क्रय एवं अन्य विविध निर्माण कार्यों के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।

प्रयागराज एयरपोर्ट के विषय में श्री नंदी ने बताया कि प्रयागराज में वाह्य ड्रेनेज के लिये 120.59 लाख रूपये का आगणन प्राप्त हुआ है, जिसका परीक्षण मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग से कराया जा रहा है।

जहरीली शराब के मामले में आबकारी निरीक्षक समेत चार निलंबित, तीन का तबादला

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एयर कनेक्टिविटी में जितना कार्य किया है, उतना पहले प्रदेश में कभी नहीं हुआ। प्रदेश के सभी क्षेत्राें को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। निर्माणाधीन 12 नये एयरपोर्ट शीघ्र बनकर तैयार होंगे। प्रदेश के संचालित आठ एयरपोर्ट पर आवश्यक कार्यों, सुधार के लिये धनराशि दी जा चुकी है।

सेना से रिटायर जवान समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी गोपनीय जानकारी

उन्होंने बताया कि गोरखपुर एयरपोर्ट जहां से छह स्थलों के लिए उड़ानें संचालित होती हैं, वहां एक नए सिविल इंक्लेव बनाए जाने के लिये कार्यवाही प्रचलित है। कानपुर एयरपोर्ट में नए सिविल इंक्लेव बनाये जाने के लिये राज्य सरकार द्वारा लगभग 50 एकड़ भूमि क्रय करके निशुल्क रूप में एयरपोर्ट अथारिटी आफ इडिया को उपलब्ध कराई जा चुकी है जिसपर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो वर्ष 2021-22 में पूर्ण होगा। 3.527 हे0 सरकारी भूमि के पुनर्ग्रहण हेतु 1.78 करोड़ रू0 तथा विद्युत संयोजन/विद्युत लाईन को भूमिगत करने हेतु 8.50 करोड़ की मांग के अनुसार वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

श्री नंदी ने अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, चित्रकूट, सोनभद्र, ललितपुर, अयोध्या, कुशीनगर और जेवर एयरपोर्ट के विषय में बताया कि अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती तथा मुरादाबाद एयरपोर्ट्स में आरसीएस में चयनित अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती तथा मुरादाबाद एयरपोर्ट्स का नो-फ्रिल्स एयरपोर्ट के रूप में विकास कार्य राज्य सरकार द्वारा उप्र राजकीय निर्माण निगम लि के माध्यम से कराया जा रहा है। वर्तमान समय में 85-90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गए हैं। अलीगढ़ तथा मुरादाबाद एयरपोर्ट्स के पुनरीक्षित आगणनों पर पीएफएडी की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

कपिल शर्मा ने छाबड़िया के खिलाफ दर्ज करवाई एक और एफआईआर

नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि झांसी एयरपोर्ट का विकास बिड के अनुसार 19 सीटर वायुयानों के संचालन कराये जाने के लिए एएआई द्वारा प्री-फिजिबिलिटी स्टडी कराई गई है। ललितपुर एयरपोर्ट के लिये सर्वे का कार्य हो चुका है। अयोध्या एयरपोर्ट के लिए अब तक 145 एकड़ भूमि क्रय की जा चुकी है।

कुशीनगर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किया गया है। यह एयरपोर्ट अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिये लगभग तैयार हो गया है। इसके विभिन्न कार्यों के लिये सरकार ने 189 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। सहारनपुर एयरपोर्ट के लिए भी 43 करोड़ रूपये की लागत से 64 एकड़ भूमि का क्रय करके ए0ए0आई0 को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

श्री नंदी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा इन्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विकास राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है। एयरपोर्ट की स्थापना हेतु भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनव्यर्वस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के अनतर्गत 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। नोएडा इन्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रनवे की संख्या बढ़ाकर 4 से 6 किये जाने पर भी कार्य किया जा रहा है तथा इसके लिए फिजिबिलिटी स्टडी करा ली गई है।

Tags: up news
Previous Post

शिवराज बोले- आर्थिक सशक्तिकरण के लिये महिलाओं को देंगे नई जिम्मेदारियां

Next Post

महाराष्ट्र: सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
Main Slider

CM योगी करेंगे गुरु गोरखनाथ का पूजन, शाम 4 बजे विजयादशमी शोभायात्रा

20/10/2026
Next Post
fire brokeout in hospital

महाराष्ट्र: सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत

यह भी पढ़ें

आज भी डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं 

17/10/2020
arrested

पांच करोड़ की जालसाजी में फरार वर्धमान एग्रो इंडस्ट्री का मालिक गिरफ्तार

19/08/2021

शख्स ने निगला पूरा कांच का ग्लास, और फिर….

21/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version