• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 साल के बच्चे ने की थी डबल मर्डर की प्लानिंग, पैसों के लालच में की थी दंपत्ति की हत्या

Writer D by Writer D
24/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। लोनी की ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में बीती 21 दिसंबर की रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या (Double Murder) कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की प्लानिंग एक 12 वर्षीय बच्चे ने रची थी। नाबालिग ने पैसे के लालच में डबल मर्डर (Double Murder) की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने एक बाल अभियुक्त सहित दो उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया है। इनका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बीती 21 दिसंबर की देर रात थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति इब्राहिम और उनकी पत्नी हाजरा की हत्या हो गई थी। दोनों के शव उनके ही घर में मिले थे। दोनों की हत्या गला दबाकर की गई थी, साथ ही घर में लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया था।

इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच सुराग लगने पर पुलिस ने वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, इनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग ने ही दंपत्ति की हत्या की साजिश रची थी।

दरअसल, मृतक दंपत्ति ईब्राहिम और हाजरा कबाड़ी का काम करते थे। उनकी हत्या की साजिश रचने वाला 12 वर्षीय लड़की भी उनके पास कबाड़ा बेचने के लिए आता था। घटना से 1 दिन पहले नाबालिग ने देखा कि बुजुर्ग दंपत्ति ने काफी मात्रा में कबाड़े को बेचा है। उसे लगा कि बुजुर्ग दंपत्ति के पास मोटी रकम रखी हो सकती है। इसके बाद उसने अपने 3 अन्य साथियों के साथ हत्या की प्लानिंग की।

डीसीपी रूरल इराज राजा ने कहा कि घटना के दिन 12 वर्षीय लड़का और उसके तीन अन्य साथी बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर पहुंचे थे। नाबालिग आरोपी ने कबाड़ा बेचने की बात कहकर गेट खुलवाया। बुजुर्ग महिला ने दरवाजा खोला।

हर दिन 100 से भी कम रुपए बचाकर इस स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 14 लाख!

इसके बाद चारों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, फिर बुजुर्ग को भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या के बाद आरोपियों ने घर से करीब 50 हजार रुपए और मृतक दंपत्ति का मोबाइल, एक चांदी की चेन लूट ले गए।

बुजुर्ग दंपत्ति के परिजनों ने सुबह जाकर देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तभी से हत्यारों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल 12 वर्षीय आरोपी के साथ ही उसके दो अन्य आरोपियों को पकड़ा है। एक अन्य अभियुक्त फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दंपत्ति की हत्या कर लूटा गया मोबाइल और चांदी की चेन बरामद कर ली है।

Tags: crime newsDouble murderghaziabad news
Previous Post

हर दिन 100 से भी कम रुपए बचाकर इस स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 14 लाख!

Next Post

जन-जन का है यूपी महोत्सव: अपर्णा यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली का असर, संस्थागत प्रसव बढ़ने से मातृ मृत्युदर में आई बड़ी गिरावट

20/08/2026
Sai River
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के सरोजनी नगर व मोहनलालगंज से गुजरने वाली सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने की कवायद तेज

20/08/2026
Next Post
Aparna Yadav

जन-जन का है यूपी महोत्सव: अपर्णा यादव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य: सीएम धामी

27/08/2025

पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या मामले में पूर्व सांसद रिजवान जाहीर गिरफ्तार

10/01/2022
gifts

शादी में दूल्हा-दुल्हन को न दें ये गिफ्ट, रिश्ते में आ सकती है दरार

28/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version