• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12वीं बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम नहीं होंगे रद्द, SC ने खारिज की याचिका

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में 1,152 छात्रों ने याचिका दायर कंपार्टमेंट एग्जाम रद्द करने की मांग की थी। छात्रों ने सीबीएसई के मार्किंग फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि 12वीं के कंपार्टमेंट, प्राइवेट और रिपीटर्स के छात्रों के लिए परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी। कोर्ट ने ये भी कहा कि वो सीबीएसई और आईसीएसई के फॉर्मूले से सहमत है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीएसई या आईसीएसई परीक्षा रद्द करने के फैसले को किसी की व्यक्तिगत अवधारणा से तय नहीं किया जा सकता। ये बड़े जनहित में लिया गया फैसला था। हम प्रथम दृष्टया सरकार के इस फैसले से सहमत थे।

एक याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सीबीएसई कह रहा है कि कम्पार्टमेंट की परीक्षाएं 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि आईआईटी कानपुर के एक अध्ययन से पता चलता है कि तीसरी लहर सितंबर में आएगी। एम्स का भी कहना है कि वायरस का एक और वर्जन 3 सप्ताह में आ सकता है।

इस पर जस्टिस एमएम खानविलकर ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से पूछा कि “अगर इम्प्रोवमेंट और कंपार्टमेंट के छात्रों की संख्या कम है तो क्या 31 जुलाई तक लिखित परीक्षा नहीं कराई जा सकती? आप ऐसे छात्रों से एक हफ्ते में संपर्क करने के लिए बोलिए, तब अगस्त के पहले हफ्ते में परीक्षा कराई जा सकती है।” जवाब देते हुए एजी वेणुगोपाल ने बताया कि सरकार 15 अगस्त तक कंपार्टमेंट एग्जाम कराने पर विचार कर रही है।

कोर्ट ने इस सुझाव को भी खारिज कर दिया कि चूंकि दूसरे संस्थान लिखित परीक्षा आयोजित कर रहे हैं तो सीबीएसई को भी करनी चाहिए. सीबीएसई बोर्ड ने व्यापक जनहित में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।

12वीं के छात्रों को पास करने के लिए सीबीएसई और आईसीएसई का फॉर्मूला अलग-अलग है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि सीबीएसई के फॉर्मूले को आईसीएसई क्यों नहीं मान रहा? इस पर आईसीएसई के वकील ने कहा कि उनका बोर्ड 6 साल की परफॉर्मेंस के आधार पर आंकलन करेगा।

कोर्ट ने कहा कि 13 एक्सपर्ट की कमेटी ने सीबीएसई के मार्किंग फॉर्मूले को तैयार किया है, इसलिए हम इसे मंजूर करते हैं।

Tags: 12th board compartment exam12th board exam newssupreme ciurt
Previous Post

पाक सेना के जनरल बाजवा को मारने की साजिश, आर्मी अफसर समेत कई जवान गिरफ्तार

Next Post

21 साल बाद उठा ऋतिक की पहली फिल्म कहो ना प्यार है से पर्दा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Next Post
After 21 years, the curtain lifted from Hrithik's first film Kaho Naa Pyaar Hai

21 साल बाद उठा ऋतिक की पहली फिल्म कहो ना प्यार है से पर्दा

यह भी पढ़ें

Experts can boost mental health, know how to consume

मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट कर सकते हैं विशेषज्ञों के सुझाए,जानिए कैसे करना है सेवन

22/04/2021
Corona havoc

लंदन से दिल्ली लौटे 5 यात्रियों को कोरोना से हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

22/12/2020
Beetroot Lassi

प्रचंड गर्मी से बचाएगी ये स्पेशल ड्रिंक, सेहत का ध्यान रखते हुए स्वाद में भी लुभाएगी

22/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version