• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैदराबाद में भारी बारिश से 13 लोगों की मौत, कई इलाके जलमग्न

Desk by Desk
14/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
हैदराबाद में भारी बारिश से 13 की मौत heavy rains in Hyderabad

हैदराबाद में भारी बारिश से 13 की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद। हैदराबाद और उपनगरीय इलाकों के कई रिहायशी इलाकों में भारी बारिश के कारण बुधवार को जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। साथ ही भीषण बारिश के चलते हुए विभिन्न हादसों में कम से कम 13 लोगों की मौत भी हो गई। हैदराबाद में मंगलवार शाम से बारिश हो रही है।

बुधवार तड़के बारिश कम हुई, लेकिन शहर और उपनगरों में दर्जनों कॉलोनियों में जल भराव रहा, जबकि जल भराव और गिरे पेड़ों ने शहर के भीतर और राष्ट्रीय राजमार्गो पर विजयवाड़ा और बेंगलुरु तक वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया है। एक सदी में सबसे अधिक बारिश ने शहर और बाहरी इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सैकड़ों कॉलोनियां अंधेरे में डूब गईं।

रामपुर : पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का उत्साह, बिखेरी अपनी कला की छटा

बाढ़ वाले इलाकों में लोगों की रात बैचेनी भरी गुजरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान में और अधिक बारिश होने की आशंका जताई है, जबकि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आयुक्त लोकेश कुमार ने लोगों से घर के अंदर ही बने रहने की अपील की है।

आपदा सेवा बल (डीआरएफ) अग्निशमन सेवा के कर्मियों और पुलिस की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव में मदद कर रहा है।पुलिस ने कहा कि बाढ़ में फंसे दर्जनों लोगों को विभिन्न स्थानों पर बचाया गया। हैदराबाद के पुराने शहर बंदलागुडा में दीवार ढहने और दो घरों पर इसके गिरने से नौ लोग मारे गए और तीन घायल हो गए। वहीं, शमशाबाद में गगनपहाड़ इलाके में दो व्यक्ति डूब गए और दो अन्य लापता हो गए। अब्दुल्लापुर में दो और लोगों की मौत की खबर है।

पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने लगाई आग, परिवार के नौ लोग झुलसे

डीआरएफ की टीमों ने शहर के टोली चौकी क्षेत्र में नदीम कॉलोनी में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए नावों की व्यवस्था की है। देर रात कॉलोनी का दौरा करने वाले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 170 घरों से 600 लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है।

शहर के मध्य में खैरताबाद, चिन्तल बस्ती, गांधी नगर, मारुति नगर, श्रीनगर और आनंद बाग जैसे क्षेत्रों की कॉलोनियां भी जलमग्न हैं।शहर के कई हिस्सों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। मौसम कार्यालय के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके घाटकेसर में रिकॉर्ड 32.20 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि हयातनगर और हस्तिनापुरम में क्रमश: 29.45 और 28.30 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Tags: Heavy rainHyderabadwaterloggingजलभरावभारी बारिशहैदराबाद
Previous Post

समलैंगिक विवाह मामले में केंद्र सरकार को नोटिस, HC ने कहा- नागरिक के अधिकारों का सवाल है

Next Post

पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने लगाई आग, परिवार के नौ लोग झुलसे

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

17/10/2026
Main Slider

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की अहम भूमिका: सीएम धामी

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
Next Post

पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने लगाई आग, परिवार के नौ लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

Riya Chakraborty

बैंक के खातों से रिया की कंपनी में हुए थे 3 ट्रांजेक्शन

31/07/2020
Redmi 9A

Redmi 9A पर मिल रहा है 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट, उठाएं लाभ

23/02/2021
constable body found hanging

वन रक्षक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version