• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

80 हजार दुकानों के जरिये मिलेगा 14 करोड़ को मुफ्त राशन

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोविड-19 की घातक लहर का सामना कर रहे गरीब परिवारों की भूख मिटाने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराने की तैयारी में जुट गयी है।

योजना के तहत देश भर में मई और जून में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/गेहूं) मुफ्त में दिया जाना है। इस योजना के तहत सूबे में साढ़े तीन करोड़ से अधिक राशनकार्ड धारकों पर साढ़े 14 करोड़ लोगों को प्रदेश सरकार मई और जून में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/गेहूं) मुफ्त में देगी। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी 14 करोड़ लोगों को राशन मुहैया कराने की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

प्रदेश में तीन करोड़ 55 लाख राशन कार्ड धारक हैं और साढ़े 14 करोड़ लोगों को महीने में एक बार राशन बंटता है। प्रदेश का खाद्य विभाग साढ़े तीन करोड़ राशन कार्डों पर साढ़े 14 करोड़ लाभार्थियों को गेहूं दो रुपए किलो और चावल तीन रुपए किलो के सब्सिडाइज्ड रेट पर राशन देता है। प्रदेश की 80 हजार राशन की दुकानों के जरिए यह राशन हर महीने की 01 से 12 तारीख के बीच बांटा जाता है। इनके लिए साढ़े सात लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उठान हर महीने करना होता है।

कोरोना की लड़ाई में हमारी तैयारी 10 कदम आगे की होनी चाहिए : योगी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बंटने वाले इस राशन को फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के गोदामों से लेकर प्रदेश में मौजूद 80 हजार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के जरिए बांटा जाता है। प्रत्येक यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल वितरण के हर चक्र में मिलता है। हर महीने एक चक्र में यूपी में 75 लाख क्विंटल अनाज बांटा जाता है।

प्रदेश की प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना को पूरा भरोसा है कि कोरोना के इस संकट के बीच भी उनके विभाग के लोग सुरक्षित तरीके से लोगों को राशन मुहैया कराने में सफल होंगे। इसे लेकर उन्होंने जो रणनीति तैयार की है, उसके अनुसार हर राशन की दुकान पर एक नोडल अधिकारी की देखरेख में राशन वितरण का कार्य कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। जिसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को राशन मिलेगा और सुरक्षित तरीके से राशन मिलेगा। कहीं कोई भीड़ नहीं लगेगी और कोई हंगामा भी नहीं होगा क्योंकि हर राशन की दुकान पर पर्याप्त गेंहूं और चावल वितरित करने के लिए हो इसकी पुख्ता व्यवस्था कर ली गई हैं।

होम आइसोलेट लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिला तो धरने पर बैठ जाऊंगा : कौशल किशोर

राशन की दुकानों पर ई-पॉस मशीन से बायोमीट्रिक आथेन्टिफिकेशन के जरिए राशन बांटा जाएगा। बीते साल लॉकडाउन के दौरान इस तकनीक के जरिए ही राशन वितरित किया गया था। मई और जून में वितरित किए जाने वाले राशन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी का जाएगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राशन वितरण एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। ई-पॉस मशीनें सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित होती हैं। इसका बाकायदा एक डैशबोर्ड बना हुआ है। इसके जरिए राशन बांटने की पल-पल की खबर आती रहती है। इस डैशबोर्ड के जरिए यूपी की हर दुकान और एक-एक राशन कार्ड की पूरी सूचना देखी जा सकती है।

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

कोरोना की लड़ाई में हमारी तैयारी 10 कदम आगे की होनी चाहिए : योगी

Next Post

लगातार चौथी हार के बाद KKR के कप्तान मॉर्गन को मिला ‘फिसड्डी’ कप्तान का टैग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नियोक्ता नहीं कर पाएंगे शोषण और अन्याय

02/09/2026
Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
German delegation met Keshav Prasad Maurya.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

02/09/2026
Next Post
KKR/ RR

लगातार चौथी हार के बाद KKR के कप्तान मॉर्गन को मिला 'फिसड्डी' कप्तान का टैग

यह भी पढ़ें

kangna sharlin

कंगना रनौत के बयान पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा- ये लोग माल फूंककर डिप्रेशन के नारे लगाते हैं

12/10/2020
Nail Art

क्रिसमस पार्टी के लिए ढूंढ रहे हैं नेल आर्ट डिजाइन, तो यहां से चुने

24/12/2025

लॉर्ड्स में सात साल बाद टीम इण्डिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version