• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में मिले कोरोना के 14 नए केस, पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में वैश्विक महामारी कोविड-19 के 14 नये मामले सामने आये है। राज्य में फिलहाल 167 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोरोना प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि पिछले 24 घंटे में दो लाख 14 हजार 938 सैम्पल की टेस्टिंग में 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। आठ जिलों में मात्र 14 नए संक्रमित मरीज पाए गए। इसी अवधि में छह मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 167 रह गई है।

उन्होने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज 31 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 21 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। राज्य में कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

मनीष गुप्ता के परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- योगीराज में पुलिस जान ले रही है

अब तक प्रदेश में 8 करोड़ 55 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 58 फीसदी से ज्यादा है। दो करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। विगत दिवस छह लाख 93 हजार लोगों को टीकाकवर मिला। सितम्बर माह में अब तक सवा तीन करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए।

अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, चित्रकूट, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, जालौन, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, महोबा, मैनपुरी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

Tags: corona cases in upcorona in UPCorona testing in UPvaccination in up
Previous Post

मनीष गुप्ता के परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- योगीराज में पुलिस जान ले रही है

Next Post

दरोगा को धमकाने वाला BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार

दरोगा को धमकाने वाला BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

सड़क दुर्घंटनों से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए बनायी जाय कार्ययोजना : योगी

10/10/2020
2028 तक चीन सुपर पावर China will become super power by 2028

चीनी कंपनियों पर उत्तराखंड सरकार का एक बड़ा एक्शन, पढ़ें क्या

08/01/2021
SS Sandhu

जोशीमठ के भू-धसाव प्रभावित क्षेत्र को अविलंब खाली कराया जाए : मुख्य सचिव

09/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version