• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में लगा 15 दिन का लॉकडाउन, जानें क्या खुला, क्या बंद

Writer D by Writer D
13/04/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
lockdown extended

lockdown extended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। उद्धव ठाकरे ने राज्य में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। मंगलवार को उद्धव ठाकरे ने कहा कि नई सख्ती लॉकडाउन नहीं है, लेकिन इसकी सख्ती लॉकडाउन जैसी ही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। रात 8 बजे से धारा 144 लागू हो जाएगी।

सीएम उद्धव ठाकरे नए नियमों का ऐलान करते वक्त लॉकडाउन शब्द से बचते रहे। उन्होंने कहा कि हम सख्ती लागू कर रहे हैं. यह लॉकडाउन नहीं है, लेकिन सख्ती रहेगी। सीएम उद्धव ठाकरे ने ऐलान करते हुए कहा कि बुधवार रात 8 बजे से ब्रेक द चेन अभियान शुरू होगा। पूरे महाराष्ट्र में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

15 दिनों तक सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह के आवागमन पर पाबंदी रहेगी, यह एक तरह से संचार बंदी है। पूरे राज्य में धारा 144 लागू होगी। इस दौरान लोकल ट्रेन, बसें, ऑटो-टैक्सी की सेवाएं जारी रहेंगी। जरूरी सेवाएं सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि कुछ सेवाओं को समय के बंधन से छूट मिली हुई है।

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल हुए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटाइन

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह आपके मन-मुताबिक न हो, लेकिन तब भी ऐसा करना पड़ रहा है। पूरे राज्य में अगले 15 दिन तक संचार बंदी लागू की जाएगी।

आवाजाही पर पाबंदी, दफ्तरों को बंद करने का आदेश

पूरे सूबे में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सुबह 7 से रात 8 बजे तक जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। हम ट्रांसपोर्ट बंद नहीं करेंगे, लेकिन ये सब चीजें जरूरी चीजों के लिए ही रहेंगी। सभी दफ्तरों और संस्थानों को 15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। हमने लंबे समय तक विचार किया है, लेकिन अब सख्त कदम उठाने का वक्त आ गया है। मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन हम कुछ सख्त प्रतिबंध लगा रहे हैं। हमें इस मामले में ब्रिटेन से सीख लेने की जरूरत है।

राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

दुकानदारों को मानने होंगे ये नियम

एसेंसियल सर्विस की सभी दुकानों के दुकानदारों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। मास्क, सैनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी रहेगी. दुकानों पर पारदर्शी शीट या शीशा लगा कर रखें ताकि कस्टमर से सीधा कॉन्टैक्ट न हो। इसके साथ ही गाइडलाइन में ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट लेने की बात कही गई है।

कस्टमर भी कोरोना नियमों का पालन करे यह दुकानदार की जिम्मेदारी होगी। दुकान पर अगर कोई ग्राहक या दुकानदार गाइडलाइन का पालन नहीं करता तो 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। नियमों का पालन न करने वाले ग्राहक को अगर दुकान सेवाएं देगा तो 1000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नियम

गाइडलाइन में कहा गया है कि ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के अतिरिक्त दो सवारियां बैठ सकती हैं. चार पहिया टैक्सी में आरटीओ नियमों के हिसाब से सवारी क्षमता का 50 प्रतिशत बैठ सकती हैं. बसों में सीट की क्षमता के हिसाब से लोग यात्रा कर सकते हैं. खड़े होकर यात्रा करने पर प्रतिबंध रहेगा.

मजदूरों को दिए जाएंगे 1500 रुपये

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि 12 लाख मजदूरों को 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. रिक्शाचालकों को भी 1500 रुपये दिए जाएंगे. आदिवासियों को 2000 रुपये दिए जाएंगे.

Tags: 15 days lockdownlockdownMaharashtra NewsNational news
Previous Post

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल हुए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटाइन

Next Post

हाईकोर्ट का योगी सरकार को निर्देश, कहा- 2-3 हफ्ते के लॉकडाउन पर करें विचार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
Next Post
Allahabad High Court

हाईकोर्ट का योगी सरकार को निर्देश, कहा- 2-3 हफ्ते के लॉकडाउन पर करें विचार

यह भी पढ़ें

Eye Makeup

छोटी आंखो के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स

03/03/2026
Poison

शराब को लेकर हुए विवाद के बाद भाई-बहन ने खाया जहर

11/03/2023

कोरोना वायरस ने दुनिया के 188 देशों को लिया अपनी गिरफ्त में, 1.62 करोड़ लोग संक्रमित

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version