• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 15 जिले हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत हुई

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। मंगलवार को अलीगढ़, औरैया, बदायूं, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, हापुड़ और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। ये सभी जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के साथ बैठक में दी गई। बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश में औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है। रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।

गौरतलब है कि विगत 24 घंटे में 1 लाख 56 हजार 524 सैम्पल की टेस्टिंग में 58 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। जबकि 17 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 352 रह गई है. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

यूपी में 13 IPS और 14 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 7 करोड़ 8 लाख 85 हजार 900 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 28 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 6 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के खिलाफ अब तक की लड़ाई में टीके की महत्ता स्वयं सिद्ध है। इसके दृष्टिगत, प्रदेशवासियों को टीका-कवर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। वर्तमान माह में लगभग 1 करोड़ 60 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई है।

CM योगी का आज गोरखपुर दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है, जिसने अब तक 6 करोड़ 42 लाख 36 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 5 करोड़ 40 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है। सेकेंड डोज के लिए विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। जिन लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है, उनसे संवाद कर यथाशीघ्र टीका-कवर दिया जाए। टीके की सुचारू आपूर्ति के लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाया जाए।

Tags: corona cases in upcorona in UPCorona testing in UPvaccination in up
Previous Post

उद्धव पर विवादित बयान देना नारायण राणे को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर से मिला तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल, इस मुद्दों पर हुई चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
cm pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर से मिला तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल, इस मुद्दों पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थनगर में 54 नये कोरोना संक्रमित

सिद्धार्थनगर में 54 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 1908

23/08/2020
Jamshed J Irani

नहीं रहे भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे. ईरानी, 85 वर्ष की आयु मे निधन

01/11/2022
Dead Body

नहर किनारे मिला खून से लथपथ युवक का शव, हत्या की आशंका

03/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version