• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

16 करोड़ का इंजेक्शन नहीं बचा सका ‘वेदिका’ की जान, टूट गईं सांसों को डोर

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Vedika

Vedika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए टाइप ई-1) से जूझ रही 11 महीने की वेदिका शिंदे का देहांत हो गया। डेढ़ महीने पहले ही वेदिका को इलाज के लिए जरूरी 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन दिया गया था, लेकिन इससे भी वेदिका की जान नहीं बच सकी। वेदिका की मौत रविवार रात को हुई।

वेदिका के पिता सौरभ शिंदे ने कहा कि इंजेक्शन देने के बाद उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था, लेकिन रविवार (1 अगस्त) को उसका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, तभी उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस दौरान ही उसकी मौत हो गई।

मासूम वेदिका के इलाज के लिए देशभर से 16 करोड़ रुपयों की आर्थिक मदद जुटाई गई थी। वेदिका का इलाज करवाने के लिए अमेरिका से 16 करोड़ रुपये की इंजेक्शन मंगवाया गया था। इस दौरान केंद्र सरकार ने इस इंजेक्शन के आयात शुल्क को माफ कर दिया था, लेकिन अनहोनी को कोई टाल नहीं सका।

वेदिका

वेदिका के परिवार वालों को फरवरी के अंत में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी बीमारी का पता चला था, जिसे लेकर परिवार वालों ने वेदिका का इलाज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में शुरू किया। पूरे देश की आर्थिक मदद से उसे 15 जून को 16 करोड़ का इंजेक्शन लगाया गया और 16 जून को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम ने 5-2 से हराया, पदक की उम्मीद बाकी

इसके बाद वेदिका की हालत में काफी सुधार हो रहा था। इस बीमारी को लेकर डॉक्टर अष्पाक बांगी ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित होने की वजह से वेदिका की मसल काफ़ी कमज़ोर हो चुकी थी, जिसके चलते उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी, उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।

वेदिका

वेदिका के इस तरह से जाने के बाद उसकी मदद करने वाले कई सारे लोग और उसके परिवार वाले काफी सदमे में है। 16 करोड़ों रुपयों का इंजेक्शन देने के बाद भी वेदिका की मौत कैसे हुई इस बात को लेकर लोगों के बीच होने वाली अलग अलग चर्चा को रोक लगाने के गुजारिश भी उसके पिता सौरभ शिंदे ने की है।

वेदिका की ही तरह पटना में 10 महीने का बच्चा अयांश सिंह स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (SMA) नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। SMA नाम की गंभीर बीमारी से ग्रसित अयांश की जान केवल एक इंजेक्शन बचा सकता है जिसकी कीमत ₹16 करोड़ है। यही इंजेक्शन वेदिका को लगाई गई थी, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा था।

Tags: Maharashtra NewsNational newsRs 16 crore injectionspinal muscular atrophyVedika
Previous Post

भारतीय हॉकी टीम का पीएम मोदी ने बढ़ाया, बोले- हार-जीत तो जिंदगी का हिस्सा है

Next Post

आज जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
CBSE Board Result

आज जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

यह भी पढ़ें

CM Dhami

बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है: सीएम धामी

19/06/2025

शादी की खबरों के बीच विक्की कौशल-कटरीना ने साथ मनाई दिवाली

05/11/2021
winter care tips

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version