• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, धान का MSP प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ाया

Writer D by Writer D
12/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting)  हुई। इस बैठक में 19 में से 16 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी। धान खरीद और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर प्रस्ताव पास हो गया। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)  प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ोत्तरी की है। इसके साथ ही बुंदेलखंड आद्योगिक विकास प्राधिकरण (Bundelkhand Industrial Development Authority) के गठन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आज कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें अयोध्या, फिरोजाबाद और सहारनपुर में नगरीय बसों के संचालन के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत एसपीवी का गठन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है।

प्रदेश में नगर निकायों में आकांक्षी नगर योजना (Aspirational City Planning in Municipal Bodies) लागू किए जाने के लिए दिशा निर्देश निर्गत किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। गोरखपुर में यूपी विशेष सुरक्षा बल (UP Special Security Force) की 2वीं वाहिनी की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

– शामली में एक नई पीएसी वाहिनी की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव पास।

-बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) के गठन के संबंध में प्रस्ताव पास।

-पर्यटन विभाग के बंद/घाटे में चल रहे पर्यटक आवास गृहों एवं टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, अयोध्या को पीपीपी मोड पर विकसित व संचालन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।

– आगरा एयरपोर्ट पर नवीन सिविल एनक्लेव के विकास हेतु अतिरिक्त भूमि के क्रय को लेकर प्रस्ताव पास।

-यूपी पुलिस  में नियुक्त आरक्षी/मुख्य आरक्षी को प्रदत्त साइकिल भत्ता को मोटर साइकिल भत्ते में परिवर्तित कर इसे 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह अनुमन्य किए जाने का प्रस्ताव पास।

100 सबसे पिछड़े नगरीय निकायों में लागू होगी आकांक्षी नगर योजना

– संभल व औरैया  की पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव पास।

-लखनऊ में वीरांगना ऊदादेवी महिला पुलिस बटालियन की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव पास।351 करोड़ का बजट की व्यवस्था की गई है।

-लखनऊ में यूपी विशेष सुरक्षा बल (UP Special Security Force) मुख्यालय एवं 1वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल (Special Security Force)की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव पास।

नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में बसेगा नया औद्योगिक शहर

-उन्नाव में राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय (Fire Training College) के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव पास।

-खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान क्रय नीति के संबंध में प्रस्ताव पास।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi cabinetYogi News
Previous Post

100 सबसे पिछड़े नगरीय निकायों में लागू होगी आकांक्षी नगर योजना

Next Post

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का कार्य पूरा, जानें कब से शुरू होगी घरेलू उड़ानें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Shriram International Airport

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का कार्य पूरा, जानें कब से शुरू होगी घरेलू उड़ानें

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से भरी उड़ान, अब विमान लापता

09/01/2021
Neha kakkar

नेहा कक्कड़ को इंडियन आइडल के सेट पर लगी चोट

17/12/2020
Train

मां-बेटे के ऊपर से गुजर गई चार बोगियां, और फिर….

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version