• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के आए 19 नए मामले

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में संक्रमण के 19 नए मामले दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद में बीमार हुए लोगों के बेहतर उपचार और बुधवार से खुल रहे प्राथमिक विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रभावी रणनीति और निरन्तर प्रयासों से राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसके दृष्टिगत उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित किये जाने तथा कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 256

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 74 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 256 है। जनपद अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर तथा सीतापुर में वर्तमान में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,73,419 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 07 करोड़ 23 लाख 18 हजार 979 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

प्रदेश में अब तक लग चुकी 07.15 करोड़ वैक्सीन डोज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 15 लाख 49 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

फिरोजाबाद में बीमार हुए लोगों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

योगी ने कहा कि जनपद फिरोजाबाद में बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ लोग भी बीमार हुए हैं। सभी के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यकतानुसार इन्हें मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम कैम्प करे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि जिलाधिकारीगण निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लाण्ट के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। ऑक्सीजन संयंत्रों के सुचारु संचालन के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अब तक 357 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील हो चुके हैं।

एक सितम्बर से खुल रहे स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल सम्बन्धित निर्देश

उन्होंने कहा कि 01 सितम्बर से कक्षा 01 से 05 तक के विद्यालय खुल रहे हैं। इसके मद्देनजर सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल से सम्बन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का कार्य प्रत्येक दिन किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति-जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराये जाने के निर्देश दिये।

जलशक्ति मंत्री से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने की अपेक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोण्डा, श्रावस्ती सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपद बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में नाव, सूखा राशन व लन्च पैकेट के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जलशक्ति मंत्री से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों की मौके पर समीक्षा करने की अपेक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित आपदा प्रबन्धन टीमें पूरी तरह सक्रिय मोड में रहें।

उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि जनपद एटा और बरेली में अराजक तत्वों द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर अवैध वसूली करने और मारपीट करने की घटना सामने आई है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की साख को खराब करने की साजिश है। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों पर अविलम्ब कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: corona in UP
Previous Post

नेपाल की बुद्धा एयरवेज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भरेगी उड़ान

Next Post

उप्र और नीदरलैण्ड्स कई क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post

उप्र और नीदरलैण्ड्स कई क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे : CM योगी

यह भी पढ़ें

cm dhami

ओडिशा रेल दुर्घटना पर सीएम धामी ने जताया शोक

03/06/2023
KL Rahul

कीरोन पोलार्ड के छक्कों पर भड़के पंजाब के कप्तान केएल राहुल

02/10/2020
अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal

किसान ठंड में 32 दिनों से सड़कों पर सोने को क्यूं हैं मजबूर : अरविंद केजरीवाल

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version