• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाई लाख के इनामी बद्दो ने कब्जाई महिला की 200 करोड़ की जमीन

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Badan Singh Baddo

Badan Singh Baddo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो (Baddo) पर अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने 200 करोड़ रुपये की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा कि उसका सगा भाई बद्दो के गिरोह में शामिल था और उसने बद्दो के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर लिया। एसएसपी ने टीपी नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला समोली कपूर ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसका सगा भाई गौरव कपूर कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो गैंग का सदस्य है। बद्दो ने उसके भाई गौरव के साथ मिलकर हथियारों के बल पर 2005 में उसकी बेशकीमती जमीन कब्जा ली।

आज उस जमीन की बाजारी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है। बद्दो (Baddo) के गिरोह ने उस जमीन पर फ्लैट बनाकर बेच दिए। जब वह अपने भाई के पास अपनी संपत्ति मांगने के लिए पहुंची तो आरोपित भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे डरकर वह 2005 में ही अमेरिका चली गई। वह अभी भारत लौटी है तो बद्दो के गुर्गे उसे अब भी परेशान कर रही है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने टीपीनगर पुलिस को इस मामले की जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 2019 में पेशी पर लाते समय मेरठ में पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। उसकी लोकेशन कई अलग-अलग देशों में मिली है। उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

Tags: crime newsGangster Badan Singh Baddomerrut news
Previous Post

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Next Post

निकाय चुनाव के लिये बीहड़ में तैयार हो रहे थे असलाह, पुलिस ने पकड़ी फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ को भारत की अग्रणी एआई इनोवेशन सिटीज में स्थापित करने का है लक्ष्य, इस अभियान में एचसीएल बने भागीदारः मुख्यमंत्री योगी

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

06/10/2026
Next Post
Arms Factory

निकाय चुनाव के लिये बीहड़ में तैयार हो रहे थे असलाह, पुलिस ने पकड़ी फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm dhami

अग्निवीरों को उत्तराखंड पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता : सीएम धामी

16/06/2022
Arrested

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, नाबालिग छात्र गिरफ्तार

25/09/2023
STF

एसटीएफ ने पकड़ा लाखों का गांजा, कन्टेनर के साथ दो तस्कर गिरफतार

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version