• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव

BCCI ने बताया, भारतीय खिलाड़ी लंदन के आस-पास ही रहे। कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के अलग-अलग हिस्सों में भी घूमने पहुंचे थे।

Desk by Desk
15/07/2021
in खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, हालांकि उनमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दूसरा अब भी आइसोलेशन में है, जिनका 18 जुलाई को टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि टेस्ट में पॉज़िटिव मिले हैं लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक दोनों खिलाड़ियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। कहा जा रहा है कि ये दोनों कुछ दिन पहले भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में देखे गए थे। उनको कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड का पहला डोज भी लगा है। सभी खिलाड़ियों को दूसरा डोज इंग्लैंड में ही लगना है।

UP बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए छात्रों के रोल नंबर, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी अपने परिवार के साथ ही इंग्लैंड पहुंचे हैं। यहां 23 जून को साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद वे फैमिली के साथ छुट्टी मना रहे थे।

BCCI अधिकारी के मुताबिक, भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लंदन के आस-पास ही रहे। कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के अलग-अलग हिस्सों में भी घूमने पहुंचे थे। सभी खिलाड़ियों को 14 जुलाई को टीम के साथ जुड़ना था।

हर-हर महादेव के उद्घोष साथ PM मोदी ने काशी को समर्पित की अरबों की योजनाएं

20 जुलाई से प्रैक्टिस मैच

BCCI ने कहा कि हमने हर हालात पर पैनी नजर बनाई रखी हैं। हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा बेहद जरुरी है। कोरोना प्रोटोकॉल का सख्त पालन किया जा रहा और खिलाड़ियों के टेस्ट किए जा रहे हैं। 18 जुलाई को दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट किया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट के बाद वे टीम के साथ प्रैक्टिस कर सकेंगे।

बता दें कि टीम इंडिया को 20 से 22 जुलाई तक प्रैक्टिस मैच खेलना है। इंग्लैंड के काउंटी क्लब के कुछ खिलाड़ियों को मिलाकर एक काउंटी चैंपियनशिप इलेवन टीम बनाई जाएगी। इसी के खिलाफ भारतीय टीम प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

इस जिला कारागार में कैदियों ने जमकर मचाया उत्पात, बंदी रक्षकों पर किया पथराव

4 अगस्त से शुरू होगी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगा। भारत को इससे पहले इंग्लैंड में लगातार तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

Tags: BCCI officialsCorona found in Team Indiacorona virusCounty Championship XI TeamEnglandIndian captain Virat KohliIndian Playerspractice matchRohit Sharmateam india
Previous Post

पहले पति का मुंह सिला, फिर हाथ-पैर बांधकर पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर फेंका

Next Post

योगी जैसा यूपी में शेर नहीं…., BJP ने लॉंच किया कैम्पेन सॉन्ग

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
CM Dhami distributed appointment letters to 276 youth
राजनीति

33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
राजनीति

11 हजार फीट पर दौड़ा ‘फिट इंडिया’, नीति अल्ट्रा रन से सीमांत विकास को नई रफ्तार

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Next Post
bjp campaign song

योगी जैसा यूपी में शेर नहीं...., BJP ने लॉंच किया कैम्पेन सॉन्ग

यह भी पढ़ें

UP Foundation Day

सम्मानित किए गए ‘यूपी के गौरव’, केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ओडीओसी का शुभारंभ

24/01/2026
Bihar Teacher

उप्र के प्राइमरी स्कूलों में 5000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती जल्द

20/05/2021
Karisma Kapoor- Sanjay Kapoor passes away

करिश्मा कपूर के एक्स पति का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

13/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version