• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस हादसा: 12 घंटे बाद खाई से सुरक्षित निकली दो साल की मासूम, मृत मां के सीने से लिपटी मिली

Writer D by Writer D
06/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Pauri bus accident

Pauri bus accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौड़ी। ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ ऐसा चमत्कार बीरोंखाल के सिमड़ी में हुए बस हादसे (Pauri bus accident) में देखने को मिला। यहां एक ओर 50 से अधिक बारातियों में 33 की मौत ही गयी। वहीं, कुदरत का ऐसा करिश्मा भी हुआ, जिसमें 2 साल की बच्ची अपनी मृत मां से लिपटी हुई मिली। इतना ही नहीं ये 2 साल की बच्ची हादसा होने के पूरे 12 घंटे तक अपनी मृत मां के सीने से लिपटी रही, जिसे देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गयी।

पौड़ी जिले के बीरोंखाल के सिमड़ी के पास बीती 4 अक्टूबर को हुए बस हादसे (Pauri bus accident) से पूरा उत्तराखंड गमगीन है। बस में 45 से अधिक लोग सवार थे। करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से बस के 33 लोग अकाल ही काल के गाल में समा गए। लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए वाहन दुर्घटना के 12 घंटे बाद एक दो साल की बच्ची अपनी मृत मां से लिपटी हुई मिली। वो भी सही सलामत। जिसने भी इस मंजर को देखा वो इसे चमत्कार ही मान रहा है।

बताया जा रहा है कि संदीप की बारात में उसके रिश्तेदार रसूलपुर कस्बे की गुड़िया देवी और उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी भी बस में सवार होकर गई थी। जिस समय यह दर्दनाक बस हादसा हुआ उस समय 2 साल की दिव्यांशी अपनी मां की गोद में ही थी। अचानक से बस अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मगर इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद भी गुड़िया देवी ने अपनी मासूम बेटी को अपने से अलग नहीं होने दिया। उसकी बेटी अंतिम समय में भी अपनी मां की गोद में लिपटी हुई मिली।

औरल घाट पर गंगा में डूबे सभी 6 लोगों के शव बरामद

रेस्क्यू के बाद बच्ची को सही सलामत उसके घर पर पहुंचा दिया गया है, जहां वह कुछ भी नहीं समझ पा रही और बार-बार केवल मां को ही याद कर रही है। लेकिन उस मासूम को यह नहीं पता कि उसकी मां ने अपने जान देकर उसकी जान बचाई है।

मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा

पौड़ी बस हादसे (Pauri bus accident) में मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 17 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। घायल हुए 20 लोगों में से तीन ने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

Tags: haridwar newsNational newsPauri bus accidentUttarakhand News
Previous Post

तेज रफ्तार डंपर ने मारी ऑटो को टक्कर, 5 यात्री घायल

Next Post

सीएम भूपेश ने स्वामी आत्मानंद को उनकी जयंती पर किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Bhupesh

सीएम भूपेश ने स्वामी आत्मानंद को उनकी जयंती पर किया नमन

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cm yogi

बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाए : सीएम योगी

15/06/2022
CBSE

CBSE Board: 20 फीसदी छात्रों ने 10वीं के बाद छोड़ दिया अपना स्कूल, जानें वजह

29/10/2020
biden trump

America : चीन के लिए ट्रंप की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे बाइडन

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version