• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में 11 बजे तक 20.97 फीसदी मतदान, हरिद्वार में सबसे ज्यादा वोटिंग

Writer D by Writer D
14/02/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, चुनाव 2022, राष्ट्रीय
0
Voters

Voters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान (Voting) शुरू हो गया और तीन घंटे बाद पूर्वाह्न 11 बजे तक 20.97 फीसदी मतदान हुआ।

पूरे राज्य में आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है और लोगों में मतदान करने के लिए काफी उत्साह देखा गया। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। अभी तक किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी एसएस कलेर ने खटीमा में और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की।

Uttarakhand Election: सीएम धामी ने परिवार संग किया मतदान

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सुबह सेडियाखाल स्थित बूथ पर जाकर सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की थी।

देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर जनपदों के अनेक पोलिंग स्टेशन पर सुबह सात बजे से ही मतदाता लम्बी कतार में खड़े दिखाई दिए। जो मतदान केन्द्र खुलने का इंतजार कर रहे थे। कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने के कारण पोलिंग बाधित होने की भी सूचना सामने आयी है।

दूसरे चरण के मतदान में दिखा लोगों में उत्साह, चार घंटे में पड़े 23.03 फीसदी वोट

गौरतलब है कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 81 लाख, 72 हजार, 173 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 35 प्रवासी मतदाता भी शामिल हैं। यह मतदाता 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री धामी, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल (सेनि।) भी शामिल हैं।

जिलावार मतदान प्रतिशत 11 बजे तक-

देहरादून -18.80

हरिद्वार- 22.41

पौड़ी- 16.46

टिहरी- 16.61

उत्तरकाशी – 16.79

चमोली- 17.58

रुद्रप्रयाग – 19.39

उधमसिंह नगर- 20.54

अल्मोड़ा- 15.04

नैनीताल- 20.63

पिथौड़ागढ़ – 14.96

चंपावत 17.88

बागेश्वर- 16.60

Tags: UK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022उत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

चीन के मंसूबों पर भारत ने फेरा पानी, बैन किए 54 ऐप्स

Next Post

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

यह भी पढ़ें

bookies

आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले चार सट्टेबाज गिरफ्तार

15/04/2022
Karwa Chauth

अच्छे जीवनसाथी की चाहत होगी पूरी, करवा चौथ पर करें ये आसान उपाय

07/10/2025
दानिश की मौत पर तालिबन ने जताया शोक, आतंकी संगठन ने कहा- ‘जर्नलिस्ट हमें बताकर वार जोन में आये’  

दानिश की मौत पर तालिबन ने जताया शोक, आतंकी संगठन ने कहा- ‘जर्नलिस्ट हमें बताकर वार जोन में आये’  

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version