• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाकिर हुसैन अस्पताल हादसे में 22 मरीजों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Zakir Hussain Hospital

Zakir Hussain Hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। नासिक के इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे पर जांच के आदेश दे दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा कि नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक रिसाव की वजह से हादसा दिल दहला देने वाला है। उससे होने वाले जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।

The tragedy at a hospital in Nashik because of oxygen tank leakage is heart-wrenching. Anguished by the loss of lives due to it. Condolences to the bereaved families in this sad hour.

— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2021

गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूँ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

— Amit Shah (@AmitShah) April 21, 2021

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की ओर से कहा गया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

जाकिर हुसैन अस्पताल नासिक नगर निगम के तहत आने वाला अस्पताल है और पूरी तरह से कोविड-19 अस्पताल है। सुबह 10 बजे अस्पताल में 157 मरीज थे जिसमें 131 ऑक्सीजन पर थे और 15 वेंटिलेटर पर थे। इनमें से 63 मरीजों की हालत क्रिटिकल थी। टायो निप्पन प्राइवेट लिमिटेड चाकन ने 31 मार्च को दोपहर 12.30 बजे 13,000 लीटर वाले टैंक को स्थापित किया था। आज हुई रिसाव को दोपहर करीब 1.30 बजे ठीक कर दिया गया, लेकिन रिसाव की वजह से 22 मरीजों की मौत हो गई।

रेमडेसिविर की कालाबाजारी का खुलासा, 105 इंजेक्शन के साथ फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है।

अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है। शुरुआत तौर पर दावा किया गया था कि जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे। ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि अब लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है।

Tags: crime newsMaharashtra NewsZakir Hussain Hospital
Previous Post

खलील अहमद का चला पंजाब पर जादू, अंतिम ओवर में हैद्राबाद ने की वापसी

Next Post

तीन दिन से घर में मृत पड़ी थी कोरोना संक्रमित महिला, कुत्तों ने खाया शव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
dogs eaten dead body

तीन दिन से घर में मृत पड़ी थी कोरोना संक्रमित महिला, कुत्तों ने खाया शव

यह भी पढ़ें

Kabul airlift

काबुल से भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 नागरिक लौटे स्वदेश

23/08/2021
winner

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के विजेता बने अजय सिंह

23/11/2020
chocolate modak

Ganesh Chaturthi: बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग, ऐसे बनाएं

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version