• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र के 23 जिले हुए कोरोना फ्री, सतर्कता, टेस्ट-टीका सात करोड़ पार

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सतर्कता-सावधानी बढ़ा दी गई है। घर से बाहर निकलने पर मास्क की अनिवार्यता हो या फिर भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज, लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन के लिए फिर से जागरूक किया जा रहा है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेश के बाद रात 10 बजे तक बाजार बंद हो जाएंगे और सड़कों पर अनावश्यक घूमते लोगों के साथ सख्ती की जा सकती है। चेतावनी के दृष्टिगत रात 09 बजे से ही पुलिस टीम हूटर बजाकर अथवा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को 10 बजे तक घर जाने की अपील करेगी।

इसके साथ ही, अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में इलाज व्यवस्था को बेहतर करने का काम तेजी से जारी है। बच्चों के लिए पीकू और पीकू जैसी विशेष चिकित्सा सुविधाएं हों अथवा, ऑक्सीजन युक्त आइसोलेशन बेड को बढ़ोत्तरी, एक-एक व्यवस्था की पड़ताल करते हुए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में कोविड की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अमेठी, बागपत, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, सीतापुर और उन्नाव में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। ये जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 87 हजार 638 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 21 नए मरीजों मिले जबकि 62 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 13 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। इसी अवधि में 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 269 मरीज है। यूपी में अब तक 07 करोड़ 21 लाख 45 हजार 554 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है और 16 लाख 86 हजार 182 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, केरल में बीते 24 घंटे में 29,836 तो महाराष्ट्र में 4,666 नए मरीज पाए गए।

प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.006 फीसदी रही। वहीं, सबसे ज्यादा टीकाकरण कर अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश करने वाले उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 04 लाख के पार हो चुका है। अब तक 05 करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

Tags: corona cases in upcorona in UPCorona testing in UPvaccination in up
Previous Post

अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

Next Post

श्रीकृष्णोत्सव में शामिल हुए सीएम योगी, कान्हा के किए दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post

श्रीकृष्णोत्सव में शामिल हुए सीएम योगी, कान्हा के किए दर्शन

यह भी पढ़ें

rainfall in north india

IMD ने जारी किया अलर्ट, कड़ाके की ठंड के बीच अभी और बरसेंगे बादल

03/01/2021
fire brokeout

ESI अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

20/05/2021
Rahul Gandhi

संवैधानिक संस्थाओं पर हमला… राहुल के खिलाफ 272 हस्तियों का लेटर, लगाया ये बड़ा आरोप

19/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version