• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
इनामी बदमाश गिरफ्तार

इनामी बदमाश गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी के गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक से जा रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोका। एसीपी गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस को देखकर बाइक चला रहे युवक ने गाड़ी भगा दी, जिसका पुलिसकर्मियों ने पीछा किया।

पुलिस देखकर बाइक सवार एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद गोमतीनगर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उधर, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें एक को गोली लगी, जबकि दूसरा भाग निकला।

घायल की शिनाख्त 25 हजार के इनामी राम सनेही के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश सीतापुर का रहने वाला है, जिसके खिलाफ गोमती नगर विस्तार थाने में संगीन धाराओं में एफआइआर दर्ज है।

पीएम किसान की सातवीं किस्त आने में हो रही है देरी

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि राम सनेही डकैती के मामले में सीतापुर  जेल जा चुका है। आरोपित पर नवंबर माह में इनाम घोषित हुआ था। यही नहीं गोमतीनगर विस्तार थाने में भी आरोपित पर वाहन चोरी की एफआइआर दर्ज है। पुलिस की छह टीमें आरोपित रामसनेही के साथी की तलाश में लगाई गई हैं।

बीते नौ दिसंबर को गोमतीनगर पुलिस ने सीतापुर निवासी उमेश लोनिया को छह बाइकों से साथ गिरफ्तार किया था। उमेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके गिरोह का सरगना राम सनेही लोनिया है। उसके बाद से पुलिस राम सनेही की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। एक माह पहले राम सनेही पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Tags: crime newslucknow crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

कुली नंबर वन में नर्स के रोल में दिखेंगे वरुण धवन

Next Post

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
incense sticks

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

यह भी पढ़ें

Yogi

योगी सरकार ने कैबिनेट में 6 डेयरी प्लांट को लीज पर देने का लिया फैसला

22/08/2023
ranveer prasad

सभी तटबंध सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं : प्रसाद

22/06/2021
foriegn courancy

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर पहुंचा 560.715 अरब डॉलर पर

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version