• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। एसओजी ग्रामीण और मुरादनगर पुलिस ने बीती रात में गंगनहर की पटरी पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार (arrested) किया है। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह बदमाश शातिर बैटरी चोर है और इसके खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर तथा हरियाणा के करनाल में 12 से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आकाश पटेल ने मंगलवार को बताया कि एसओजी व मुरादनगर पुलिस ने मिली जानकारी के आधार पर मुरादनगर गंग नहर पटरी पर रात्रि में वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह लोग तेजी से भागने लगे। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उनको घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

आकाश पटेल ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम थाना दादारी के मेवातियान निवासी आमिर बताया। वह मुरादनगर से कातिलाना हमले के मामले में वांछित चल रहा था और गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इसके अलावा आमिर के खिलाफ 12 से अधिक लूट,चोरी, हत्या का प्रयास आदि के अभियोग पंजीकृत है।

पूछताछ में आमिर ने बताया कि वह और उसके अन्य साथी शमशाद काला एवं नौशाद ने मिलकर करनाल हरियाणा में ई-रिक्शा एवं गाड़ियों एवं जनरेटर की ताबड़तोड़ बैटरी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। जिसमें उसका साथी नौशाद पकड़ा गया था और उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में बैटरी एब गाड़ी बरामद हुई थी, जिसमे वह और शमशाद काला फरार हो गए थे। तब से हम दोनों बराबर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

उसने बताया कि वर्ष 2021 में थाना मुरादनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के उद्देश्य से हमला किया था। लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। उसने यह भी बताया कि आज मुरादनगर निवासी शमशाद काला भी उसके साथ था, लेकिन वह फरार हो गया।

Tags: crime newsGaziabad News
Previous Post

मामूली विवाद में पत्नी की धारदार हथियार से काटकर की हत्या

Next Post

बाप-बेटे का मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04/09/2026
Next Post
The entire family was found dead

बाप-बेटे का मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Nicolas Pooran century

निकोलस पूरन ने जमाया अपने टी-20 करियर का पहला शतक

31/08/2020
Honey

असली और नकली शहद की पहचान करने के 6 अचूक तरीके

08/07/2021
ATS

ATS ने नई दिल्ली-सियालदह ट्रेन से चार संदिग्धों को धर-दबोचा, ले गई कानपुर

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version