• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोटर की परत पर छिपाकर ले जा रहा था 29 लाख का सोना, यात्री  गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
gold recovered

gold recovered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बिना सीमा शुल्क चुकाए चोरी छुपे दुबई से करीब 29 लाख रुपए कीमत का सोना लेकर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री को कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को धर दबोचा। कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोना जब्त करने के साथ ही यात्री को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक दुबई से सोमवार को लखनऊ पहुंचे लाई दुबई विमान (एफजेड – 8325) से उतरे यात्रियों की अमौसी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही थी। तभी एक यात्री के पास से 581.700 ग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत 29 लाख 2 हजार 683 रुपए है।

गर्भवती पत्नी व बेटी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी पति ने थाने में किया सरेंडर

उन्होंने बताया कि आरोपित यात्री ने सोने को जूसर मशीन के मोटर की आंतरिक और बाहरी परत के बीच ढाल कर छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि हालाकि स्कैनिंग जांच के दौरान बरामद सोना स्पष्ट नहीं नजर आ रहा था, लेकिन जब उसकी प्रोफाइलिंग की गई तो पता चला कि यात्री 15 दिनों के अंतराल में ही लौट रहा है।

इस आधार पर उसकी बारीकी से जांच की गई और उसके पास मौजूद सोने को बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद सोने को यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए चोरी छुपे दुबई से लेकर यहां पहुंचा है। फिलहाल बरामद सोने को कब्जे में लेकर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

सुजीत पाण्डे की हत्या करवाकर साजिशकर्ता बनना चाहता था व्यापारी नेता

Next Post

प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरा ट्रक पकड़ा, चालक व ऐजंट फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Banned Thai Mangur recovered

प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरा ट्रक पकड़ा, चालक व ऐजंट फरार

यह भी पढ़ें

विशालाक्षी फाउंडेशन का सफ़ाई अभियान

गोमती रिवर फ्रंट पार्क में विशालाक्षी फाउंडेशन ने चलाया सफ़ाई अभियान

14/02/2021
Bhupendra Chaudhary

भाजपा को शिखर तक पहुँचाने में सबका योगदान: भूपेन्द्र चौधरी

29/08/2022
Axis Bank

पटना में बदमाशों का तांडव, एक्सिस बैंक में 17 लाख से अधिक की लूटपाट

16/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version