• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 75 हजार स्थानों पर 3.50 करोड़ लोग करेंगे योगाभ्यास

Writer D by Writer D
16/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yoga

yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 21 जून को 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( yoga) के मौके पर प्रदेश के 75000 स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में योग दिवस पर ऐतिसाहिक, सांस्कृतिक महत्व वाले 75 स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों आयोजित हो रहे हैं, इनमें 06 स्थल उत्तर प्रदेश में हैं। यहां केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी होगी तो राज्य सरकार ने काशी, मथुरा, गोरखपुर, नैमिष धाम, चित्रकूट, बिठूर आदि जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास के लिए खास तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष 3.50 करोड़ लोगों को योग दिवस आयोजन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( yoga) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। हमारे ऋषि-मुनियों के इस प्रसाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को लाभान्वित कराया है। इस वर्ष 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है।

इसे सफल बनाने में हर प्रदेशवासी की भूमिका होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि सभी 58,000 ग्राम पंचायत, 14,000 नगरीय वार्ड के लोग कार्यक्रम से जुड़ें। इस प्रकार, 3.50 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य लेकर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जगह-जगह लाइव टेलीकास्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

योग ( yoga) का व्यापक महत्व, स्वतः स्फूर्त भाव से जुड़ें लोग

सीएम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चयनित प्रदेश में छह स्थलों सारनाथ (वाराणसी), रेजीडेंसी (लखनऊ), अयोध्या, कुशीनगर, फतेहपुर सीकरी (आगरा) और हस्तिनापुर (मेरठ) में वृहद आयोजन की तैयारी करें। यहां केंद्रीय मंत्रीगणों की उपस्थिति होगी। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा राजभवन (लखनऊ), त्रिवेणी संगम (प्रयागराज), झाँसी किला, मथुरा, मां विंध्यवासिनी धाम परिसर, श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर गोरखपुर, नैमिषारण्य (सीतापुर), श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर (वाराणसी), बिठूर (कानपुर), चित्रकूट, श्रावस्ती और अक्षय वट वाटिका (मुजफ्फरनगर) के धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए।

मेडिकल फील्ड में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

उन्होंने कहा कि योग दिवस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से आमजन स्वतः स्फूर्त भाव से जुड़ें, इसके लिए सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाना चाहिये। सीएम ने निर्देश दिए कि हर जिले में एक मुख्य कार्यक्रम होगा। मंत्रीगण अपने प्रभार वाले मंडल के किसी जनपद में होंगे। कुछ जिलों में केंद्रीय मंत्रीगणों की उपस्थिति होगी। जहां मंत्रीगणों की उपस्थिति नहीं हो सकेगी, वहां नोडल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों से जोड़ें। योगाभ्यास के लिए योग प्रशिक्षक भी दिए जाएं। साफ-सफाई की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग द्वारा योगाभ्यास के लिए प्रस्तावित स्थलों पार्कों की साफ-सफाई करा ली जाए।

साथ ही, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। एनसीसी कैडेट, स्काउड एंड गाइड और एनएसएस स्वयंसेवकों को योग दिवस से जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिए, साथ ही, पुलिस लाइन में भी योगाभ्यास कराने को कहा।

Tags: cm yogiinternational yoga dayyoga dayyoga day 2022Yogi News
Previous Post

मेडिकल फील्ड में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Next Post

नगरीय निकायों में नगरीय जीवन को अच्छे से श्रेष्ठ बनाने के किये जा रहे प्रयास : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
ak sharma

नगरीय निकायों में नगरीय जीवन को अच्छे से श्रेष्ठ बनाने के किये जा रहे प्रयास : एके शर्मा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cricket australia

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मानी गलती, भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणी

27/01/2021
pain in urination

यूरिन करते समय इन कारणों से होती है जलन- दर्द

11/07/2021

तकनीक के जरिये दस मिनट में मिलेगा राम के जीवन दर्शन का लाभ

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version