• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
26/11/2022
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर
0
truck overturns

truck overturns on car

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। जिले में तेज रफ्तार ट्रक कार पर पलट (Truck Overturns) गया। हादसे में बच्चे समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने ट्रक के नीचे दबी कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किया, मगर निकाल नहीं सके।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया, नोएडा की गार्डिनिया कॉलोनी के रहने वाले राज बिहारी अवस्थी के दो बेटे दीपक अवस्थी और आशीष अवस्थी अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा के लिए हरिद्वार गए थे। आज रात यह परिवार अपनी कार से नोएडा लौट रहे थे।

जैसे ही इन लोगों की कार नई मंडी थाना क्षेत्र में बाई पास पर रथेडी कट के पास पहुंची और एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी ओवरलोड ट्रक अचानक उनकी कार पर पलट गया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा कर किसी प्रकार कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला, तब तक आशीष अवस्थी, उनकी पत्नी नूपुर अवस्थी और एक साल के बेटे केसरी अवस्थी की मौत हो चुकी थी।

ट्रक के कार पर पलटने से दीपक अवस्थी, उनकी प्रिया अवस्थी, एक साल के केसरी अवस्थी, भाई आशीष अवस्थी व आशीष अवस्थी की पत्नी नुपूर अवस्थी कार में ही दबकर रह गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, जो नाकाम रहा।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर किसी प्रकार कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। तब तक आशीष अवस्थी, उसकी पत्नी नूपुर अवस्थी व एक वर्षीय केसरी अवस्थी की मौत हो चुकी थी। गम्भीर रूप से घायल दीपक अवस्थी व उसकी पत्नी प्रिया अवस्थी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

जहां उनकी नाजुक हालत में चलते उन्हें हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद बाइपास पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक व कार को सडक से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे का शिकार हुए परिवार जनों को इस दुखद हादसे की सूचना दे दी है।

Tags: accident newsMuzaffarnagar Newsroad accident
Previous Post

LIC की इस स्कीम में सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, पति-पत्नी दोनों को मिलेगी इतनी पेंशन

Next Post

ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकताः मुख्यमंत्री

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Next Post
Road Accident

ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत

यह भी पढ़ें

Gaushala catches fire

गौशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक गौवंश जिंदा जले

05/01/2021
ASDA

भारतीय मूल के कारोबारी भाई मोहसिन और जुबेर खरीदेंगे ब्रिटेन में कंपनी

03/10/2020
sanjay singh

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, SC से मिली जमानत

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version