• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसे में 3 की मौत, 8 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Writer D by Writer D
02/11/2022
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। जनपद में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा (Road Accident) हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 08 घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

थाना कोतवाली टप्पल के कुराना के निकट मंगलवार रात एक अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी। इस दौरान बस ने कई बाइक सवार को भी रौंद दिया। जानकारी के मुताबिक एक निजी बस पलवल से अलीगढ़ की तरफ आ रही थी। जब ये बस कुराना के पास पहुंची तो वो अनियंत्रित हो गई और लगभग एक दर्जन मोटरसाइकिल सवारों और एक कार को रौंदने के बाद डिवाइडर में जा घुसी। मरने वाले सभी लोग जागरण में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे से नाराज लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। भीषण सड़क हादसे की जानकारी पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चश्मदीद विनोद ने बताया कि बस बहुत तेज रफ्तार से आ रही थी और बस ने अचानक कई बाइकों और कार में टक्कर मारी और डिवाइडर से टकरा गयी।

एसपी ग्रामीण आशुतोष मिश्र ने बताया कि अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को रौंदा है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, और आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भेजा गया है। उनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

वहीं, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags: aligarh newsroad accident
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, मौत

Next Post

सीमेंट व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Shot

सीमेंट व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली

यह भी पढ़ें

Sakat Chauth

क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी ?, जानें इसका महत्व

27/08/2025
Millet

छोटे किसानों का संबल बनेंगे श्रीअन्न

30/03/2023
Kidnap

अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version