• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना के 38,617 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89.12 लाख पहुंची

Writer D by Writer D
18/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में दो दिन से गिरावट के बाद नये मामले फिर बढ़े हैं हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी रहने से सक्रिय मामलों की दर और कम होकर पांच फीसदी हो गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 38,617 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 89.12 लाख हो गयी है। इससे पहले 15 नवम्बर को 41,100 मामले आये थे लेकिन उसके बाद दो दिन तक इसमें कमी आयी और 16 नवम्बर को इनकी संख्या 30,548 तथा 17 नवम्बर को 29,163 रही।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार इसी दौरान 44,739 मरीज ठीक हुए, जिससे सक्रिय मामले 6596 कम होकर 4.46 लाख हो गये हैं। इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या अब 83.35 लाख से अधिक हो गयी है। इसी अवधि में 474 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,30,993 हो गया है।

नहाय-खाए के साथ आज से शुरू हुआ छठ महापर्व

देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 93.52 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.47 है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में सबसे अधिक सक्रिय मामले 1876 की बढ़ोतरी हुई है जबकि केरल में स्वस्थ हाेने की संख्या सर्वाधिक 6620 रही। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या अब 42,004 हो गई है। इसी अवधि में यहां 99 और मरीजों की मौत के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7812 हो गयी है जबकि 4.45 लाख से ज्यादा मरीज अभी तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले में 855 की कमी होने के बाद इनकी संख्या 70,191 रह गयी है। यहां अब तक 1915 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.61 लाख से अधिक हो गयी है।

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2459 कम होकर 82,904 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 68 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,102 हो गया है। राज्य में अब तक 16.23 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात चुके हैं।

रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों में 80 छात्र कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में 780 मामलों की कमी आने से यह संख्या घटकर 25,342 रह गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,557 तक पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.27 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 907 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर 16,985 हो गयी। राज्य में अब तक कोरोना से 6890 लोगों की मौत हुई है और 8.32 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 437 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 22,166 गयी है तथा इस महामारी से अब तक 7412 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में अब तक 4.84 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 680 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 15,085 हो गयी है तथा अभी तक 11,513 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.34 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई भी फेरबदल, जाने अपने शहर के रेट

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 8018 हो गये हैं और 1560 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गयी है।

तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 13,068 रह गए हैं और 1415 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.45 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 786 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 27,111 हो गयी है और 7766 लोगों की मौत हुई है। इस राज्य में अब तक 4.03 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 5821 हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.32 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4510 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी करेंगे 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 64 बढ़कर 9060 हो गयी है तथा अब तक 1.73 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3102 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 12,458 हो गए हैं तथा 3815 लोगों की मौत हुई है और 1.74 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5156 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1194 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.20 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2623, राजस्थान में 2089, हरियाणा में 2063, जम्मू-कश्मीर में 1604, उत्तराखंड में 1119, असम में 966, झारखंड में 931, गोवा में 667, पुड्डुचेरी में 608, त्रिपुरा में 364, हिमाचल प्रदेश में 462, चंडीगढ़ में 252, मणिपुर में 225, मेघालय में 102, लद्दाख में 94, सिक्किम में 92, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, नागालैंड में 53 , अरुणाचल प्रदेश में 48, तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

कोरोना: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस साल घर पर ही ऐसे करें छठ पूजा

Next Post

दिल्ली नहीं होगा लॉकडाउन, बंद किए जा सकते हैं बाजार : सत्येंद्र जैन

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
Next Post
दिल्ली नहीं होगा लॉकडाउन Delhi will not be lockdown

दिल्ली नहीं होगा लॉकडाउन, बंद किए जा सकते हैं बाजार : सत्येंद्र जैन

यह भी पढ़ें

झटका: Honda की ये इकलौती SUV हो गई महंगी, 59,990 रुपए तक बढ़ गई कीमत

Honda की ये SUV हो गई महंगी, 5.5 फीसदी तक बढ़ गई कीमत

14/01/2026
GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अयोध्या में निवेशकों में दिख रहा उत्साह

24/06/2023
arrested

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम मार्फीन बरामद

27/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version