• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अयोध्या में निवेशकों में दिख रहा उत्साह

Writer D by Writer D
24/06/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
GBC

Ground Breaking Ceremony

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की अगुवाई में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के सफल आयोजन के बाद अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) के लिए निवेशकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में इन्वेस्टर्स समिट के लिए किये गए एमओयू पर निवेशकों ने प्रोजेक्ट कार्य शुरू करने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) की तैयारियों तेज कर दी हैं।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए निवेशकों की 79 इकाइयां तैयार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दौरान निवेशकों के हस्ताक्षर के पश्चात् अयोध्या जनपद में 79 इकाइयों में काम या तो शुरू हो चुका हैं या शुरू होने की दहलीज पर पहुंच गया है। उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पाण्डेय बताते हैं कि जिले में उद्यमियों ने ₹141497.53 करोड़ के प्रोजेक्ट के कार्य प्रारम्भ होने की स्थिति में पहुँच चुके हैं। उनका कहना है कि 79 निवेशकों ने अभी तक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सभी मानक पूरा करते हुए कार्य करना शुरू करने के चरण पर आ गए हैं। वैसे इन 79 इकाइयों में 34 फीसदी इकाइयों ने अभी से अपना उत्पादन भी शुरू कर दिया है। शेष बची औद्योगिक इकाई भी जुलाई के आखिर तक अपना काम शुरू कर सकती हैं।

निवेशकों की समस्याओं के निवारण के लिए सघन प्रयास जारी:

योगी सरकार (Yogi Government) की उद्योग स्थापना एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति के चलते निवेशकों का प्रदेश में निवेश को लेकर भरोसा बढ़ा हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक चले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) में बड़ी संख्या में प्रदेश स्तर पर उद्यमियों ने निवेश करते हुए एमओयू साइन किए थे। सरकार ने जनपद स्तर पर निवेशकों के उद्योग को धरातल पर उतारने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उद्यमियों को इकाई स्थापना के लिए आवश्यक जानकारी और सुविधाएं प्राथमिकता में उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे निवेशक अपने लक्ष्य के अनुरूप उद्योग स्थापित कर रहे हैं।

योगी सरकार दूसरे राज्य से देशी गाय की खरीद पर देगी 40 हजार का अनुदान

जनपद अयोध्या में MSME141497.53 हजार करोड़ से अधिक के निवेश पर हस्ताक्षर हुए थे। जिसके पश्चात निवेशकों के प्रस्तावों को धरातल में उतारने के काम ने गति पकड़ी। उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पाण्डेय के मुताबिक़ सरकार के निर्देश पर निवेश के सभी प्रस्तावों के जमीनी क्रियान्वयन के लिए जनपद में इन्वेस्टमेंट इंप्लीमेंटेशन यूनिट और कॉल सेन्टर का गठन किया गया। इसी का परिणाम है की जिले में ₹2580.37 करोड़ से अधिक के निवेश के कार्य हेतु ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) के लिए तय मानक पूरे कर लिए गए हैं।

इकाइयों से 99680 रोजगार का होगा सृजन:

जनपद में यह निवेश अपने साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उपायुक्त उद्योग बताते हैं कि इस निवेश से विभिन्न विभागों में 99,680 रोजगार का सृजन होगा। सबसे अधिक रोजगार हाउसिंग डिपार्टमेन्ट में सृजित होंगे। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए इससे रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे।

Tags: ayodhya newsGISGround Breaking Ceremonyup gisYogi News
Previous Post

योगी सरकार दूसरे राज्य से देशी गाय की खरीद पर देगी 40 हजार का अनुदान

Next Post

ट्रिनिटी स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Trinity Square Complex

ट्रिनिटी स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

यह भी पढ़ें

Election Commission

अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे

08/01/2022
Emphasis on development of forest dwellers

वन वासियों के विकास पर जोर

14/03/2021
ahemed patel- rahul gandhi

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी बहस के बीच अहमद पटेल ने राहुल से की अपील- अपने हाथों में लें सत्ता

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version