• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रिनिटी स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Writer D by Writer D
24/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Trinity Square Complex

Trinity Square Complex

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के बगल में स्थित ट्रिनिटी स्क्वायर कॉम्प्लेक्स (Trinity Square Complex) में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही पल में पूरी बिल्डिंग में आग का दम घोटूं धुआं भरने से हड़कंप मच गया। परिसर में मौजूद छात्र समेत अन्य लोगों बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन धुआं होने के कारण मुख्य रास्ते से निकलना मुश्किल था। मौके पर पहुंची महानगर पुलिस ने दमकल को सूचना देने के बाद सभी दफ्तरों में जाकर बताया और करीब आधे घंटे में पार्किंग के रास्ते से सभी को निकाला। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने परिसर का कांच तोड़ा और ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर अंदर पहुंचे। 10 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।

बादशाह नगर स्थित ट्रिनिटी स्क्वायर कॉम्प्लेक्स (Trinity Square Complex) की पहली मंजिल पर उदयगंज निवासी संजय अग्रवाल की आक्रिटेक्चर लाइटिंग कांसेप्ट के गोदाम में सुबह करीब 11 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में प्लास्टिक से निकलने वाले दम घोटूं धुआं भर गया। वहां मौजूद लोग तुरंत बाहर की तरफ भागे, लेकिन बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में मौजूद लोगों को नहीं बताया गया।

आग की सूचना पर महानगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे तो ऊपर के हिस्से में स्थित ऑफिस में मौजूद लोगों को आग की सूचना देकर सभी को पार्किंग के रास्ते से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आईबीएलआईबी एजुकेशन के शुभम ने बताया कि ऊपर के हिस्सें में इतना धुआं नहीं पहुंचा था। पुलिस ने समय रहते आग की जानकारी दी तो सभी लोग बाहर निकले, नहीं तो कई लोग फंस जाते।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अयोध्या में निवेशकों में दिख रहा उत्साह

मौके पर पहुंचे सीएफ मंगेश कुमार, हजरतगंज, चौक, इंदिरानगर, गोमतीनगर समेत अन्य फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर जाना मुश्किल था। धुआं निकलने की जगह तक नहीं थी। इसपर बिल्डिंग की पहले मंजिल के कांच को तोड़ा और दमकल कर्मी अंदर पहुंचे और 10 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि आक्रिटेक्चर लाइटिंग कांसेप्ट के गोदाम में लाइट पैनल में आग लगी थी। गत्ता और फॉलसीलिंग से आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि कोई जनहानी नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में निकलने के लिए एक ही रास्ता था। इसके साथ ही परिसर में पार्किंग का एक रास्ता दिया हुआ था। मौजूद लोगों ने बताया कि धुआं निकलते ही पुलिस को सूचना देदी। इससे समय रहते पुलिस ने सभी को पीछे के रास्ते से निकाल लिया। अगर जरा सी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Tags: badshahnagar newscrime newsLucknow NewsTrinity Square Complex
Previous Post

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अयोध्या में निवेशकों में दिख रहा उत्साह

Next Post

वोरोनिश की तेल रिफाइनरी में ब्लास्ट, आसमान में दिखा काला धुआं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में धरने पर बैठे युवाओं को राहत की उम्मीद, CM योगी ने NCTE को पत्र लिखने के निर्देश दिए

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
Next Post
Blast in Oil Refinery

वोरोनिश की तेल रिफाइनरी में ब्लास्ट, आसमान में दिखा काला धुआं

यह भी पढ़ें

Alia Bhatt

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की पहली एनीवर्सरी, नीतू कपूर ने ऐसे लुटाया प्यार

14/04/2023
Share Market

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

11/05/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 102वां संस्करण

18/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version