• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनपद सिद्धार्थनगर के टीकाकरण केंद्रों पर आज पहुंचेगी कोविड वैक्सीन

Jai Prakash by Jai Prakash
15/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर, स्वास्थ्य
0
covid-19 vaccine

covid-19 vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर जिले में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाए हैं 15 केंद्र

सिद्धार्थनगर।कोरोना टीकाकरण की तैयारी पूरी होने के बाद जिले में वैक्सीन पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित स्टोर से वैक्सीन 15 जनवरी को टीकाकरण केंद्रों पर भेजी जायेगी। प्रथम चरण में विभाग ने 15 जगहों पर केंद्र बनाकर टीकाकरण की तैयारी की है, लेकिन शासन से मिले निर्देश के बाद अब सिर्फ चार केंद्रों पर ही टीकाकरण का शुभारंभ कराया जाएगा।
कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार ने वैक्सीन लांच कर जिला मुख्यालय तक पहुंचा दिया है। बुधवार की शाम सीएमओ ऑफिस के स्टोर में वैक्सीन पहुंचने के बाद विभाग जिला अस्पताल छोड़ दस सीएचसी व चार पीएचसी पर 16 जनवरी को टीकाकरण शुभारंभ कराने की तैयारी में जुटा था, लेकिन शासन से मिले निर्देश के बाद अब शुभारंभ दिवस पर सिर्फ चार ब्लॉकों के केंद्रों पर टीकाकरण कराए जाएंगे। इसके लिए भनवापुर, बसंतपुर (बांसी), बर्डपुर व उसका बाजार को चयनित किया गया है। इन ब्लॉकों के केंद्रों पर 15 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन भेजी जायेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि शासन ने शुभारंभ दिवस पर चार ब्लॉकों में टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इसमें तीन सीएचसी व एक पीएचसी को चयनित किया गया है।
400 स्वास्थ्यकर्मी का होगा टीकाकरण
16 जनवरी को चार केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए चयनित केंद्रों पर 100-100 लोगों को कोविड की टीका लगाया जाएगा। चारों केंद्रों को मिलाकर 400 लोगों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण में को-विन पोर्टल पर ब्लॉकों से अपलोड स्वास्थ्यकर्मियों में एक से 100 तक की संख्या के लोगों को बुलाया गया है।
सुरक्षाकर्मी पहुंचाएंगे वैक्सीन
सीएमओ ऑफिस के स्टोर से टीकाकरण केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए सुरक्षाकर्मी लगाए गये हैं। वैक्सीन केंद्र तक सकुशल पहुंचे इसके लिए सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
इन केंद्रों पर लगेगा टीका
सीएचसी बर्डपुर
सीएचसी उसका बाजार
सीएचसी बसंतपुर (बांसी)
पीएचसी भनवापुर

जिले में कोविड टीकाकरण कराने के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। शुभारंभ दिवस पर चार केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए शासन से निर्देश मिला है। इन केंद्रों पर एक सत्र का टीकाकरण आयोजित कर 400 लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा : डॉ. आईवी विश्वकर्मा, सीएमओ, सिद्धार्थनगर।

Previous Post

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

बेखौफ चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान से पार की चांदी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Loot

बेखौफ चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान से पार की चांदी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

यह भी पढ़ें

Mayawati

मायावती ने बिहार सरकार को घेरा, कहा- आनंद मोहन की रिहाई दलित समुदाय का अपमान

23/04/2023
cm yogi

बिना चिंता कराइए उपचार, हॉस्पिटल का पैसा देगी सरकार : सीएम योगी

11/11/2024
स्वतंत्रदेव सिंहSwatantra dev Singh

राष्ट्र नवनिर्माण के पथ पर बढ़ रही भाजपा में सबका विश्वास समाहित है : स्वतंत्रदेव

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version