• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले 4 पर्यटक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/05/2022
in उत्तर प्रदेश, आगरा
0
taj mahal

taj mahal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। ताजमहल (Taj mahal) पर नमाज़ पढ़ने वाले चार हैदराबादी पर्यटकों पर क़ानूनी कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने चारों पर्यटकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में पर्यटकों की गिरफ्तारी से ताजमहल मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष ने नाराज़गी जताई है।

उल्लेखनीय है कि बीती बुधवार की शाम को चार हैदराबादी पर्यटक अपने गाइड के साथ ताजमहल (Taj mahal) देखने आये थे। ताजमहल (Taj mahal) में चारों पर्यटकों को सीआईएसएफ के जवानों ने ताजमहल की शाही मस्जिद (Taj mahal Shahi Mosque) में नमाज़ पढ़ते हुए देख लिया।

जिसके बाद चारों पर्यटकों को सीआईएसएफ के जवानों ने ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। ताजगंज थाना पुलिस द्वारा चारों पर्यटकों के खिलाफ धारा 153 में मुकदमा दर्ज कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इस मामले में पर्यटकों के गाइड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ताजमहल की शाही मस्जिद में कुछ लोगों द्वारा पहले से ही नमाज़ पढ़ी जा रही थी। जिन्हें देखते हुए उन चारों पर्यटकों ने भी नमाज़ पढ़ना शुरू कर दिया। लेकिन इस मामले में सीआईएसएफ के जवानों द्वारा आपत्ति जताये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजकुमार पटेल के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ताजमहल में केवल शुक्रवार की दिन ही नमाज़ पढ़ी जा सकती है।

इन चारों पर्यटकों को पकड़े जाने और क़ानूनी कार्यवाही शुरू किये जाने के मामले में ताजमहल मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष द्वारा नाराज़गी जताई गयी है। उनके अनुसार ताजमहल में अगर नमाज़ पढ़ना मना है तो बोर्ड लगाकर लोगों को जानकारी दी जाए। जिससे लोगों को इस बात की जानकारी हो सके।

Tags: agra newstaj mahalup news
Previous Post

फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

Next Post

योगी 2.0 का बजट बनाएगा इतिहास, पेश होगा अबतक का सबसे बड़ा बजट

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
budget 2022-23

योगी 2.0 का बजट बनाएगा इतिहास, पेश होगा अबतक का सबसे बड़ा बजट

यह भी पढ़ें

sourav ganguly

आज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होंगे सौरव गांगुली, डॉक्टरों ने दिया ये बयान

06/01/2021
गुरमीत राम रहीम

एक दिन के लिए जेल से बाहर आया था राम रहीम, जेलमंत्री ने बताया क्यों मिली थी परोल

07/11/2020

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे पंचायत चुनाव : डॉ. दिनेश शर्मा

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version