• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान राम की 400 वर्ष पुरानी मूर्ति को तोड़ा गया, BJP ने कहा- ये क्रूर सेंट ज़ेवियर के हमलों की याद दिलाती है

Writer D by Writer D
01/01/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
400 year old idol of Lord Ram broken

400 year old idol of Lord Ram broken

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में भगवान राम की 400 साल पुरानी प्रतिमा को किसी अज्ञात द्वारा तोड़ दिया गया। इस घटना के ने विपक्ष को जगनमोहन रेड्डी सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। बीजेपी नेता सुनील सुनील देवधर ने कहा है कि आन्ध्र प्रदेश में हिन्दू मंदिरों पर हो रहे लगातार हमले 16वीं सदी के गोवा में क्रूर सेंट जेवियर के हमलों की याद दिला रहे हैं जिसने मंदिरों को ढहा दिया था, जिसने जबरदस्ती धर्मांतरण करवाए थे। सुनील देवधर ने कहा ”आंध्र में हिन्दू मंदिरों पर हो रहे लगातार हमले तालिबान द्वारा बामियान में तोड़ी गई बुद्ध प्रतिमा की याद दिला रहे हैं।”

इस मसले पर जनसेना प्रमुख और सिनेमा से राजनीति में आए पवन कल्याण ने कहा, ‘एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर बनाया जा रहा है तो यहां भगवान राम की प्रतिमा को सताया जा रहा है। आंध्र प्रदेश में राम मंदिर पर किया गया हमला एकदम उस हमले की तरह है जिस तरह से 16वीं सदी में सेंट जेवियर गोवा में मंदिरों पर हमला किया करता था।’ इस घटना के बाद पूरे विपक्ष ने जगनमोहन रेड्डी सरकार को टारगेट करना शुरू कर दिया है।

नए साल के पहले दिन ठंड का टॉर्चर, दिल्ली में  एक डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा, ”उन्होंने ऐतिहासिक मंदिर में पैशाचिक हरकत करने का काम किया है। क्योंकि राज्य सरकार ने पीथमपुर, कोंडा बिटरगुन्टा और अंटहेरवेदी की घटनाओं पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। अंतरावेदी में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के रथ को जलाने के आरोपी लोगों का अब तक पता नहीं चला है और न ही अभी तक किसी को भी गिरफ्तार किया गया है। हिन्दू भगवानों और मंदिरों की मूर्तियों पर होने वाले इन हमलों को क्या माना जाना चाहिए? ये काम किसी द्वारा पागलपन में नहीं किए गए बल्कि ये हरकतें धार्मिक संतुलन खो चुके लोगों की हैं।”

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण जोकि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबन्धन यानी एनडीए का भी हिस्सा हैं, ने गृह मंत्रालय से अपील ली है कि वो मंदिरों पर हो रहे हमले पर नजर बनाए रखें। पवन ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से मंदिरों और मूर्तियों पर हमला जारी है। मंदिर पर किए गए इस हमले की सीबीआई द्वारा जांच की जानी चाहिए।

देश में कोविड-19 के 20 हजार नये मामले, 98.83 लाख मरीज रोगमुक्त

दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी रामतीर्थम श्रीराम की मूर्ति के विध्वंस की निंदा की है और इस बात के लिए सरकार को दोषी ठहराया है। नायडू ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री एक मूकदर्शक की तरह मूर्तियों को टूटते हुए देख रहे हैं। नायडू ने कहा, ‘पिछले 19 महीनों में मंदिरों पर 120 से अधिक हमले हुए हैं। ये हमले पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार किए जा रहे हैं। पीतमपुर में छह मंदिरों में 23 से अधिक मूर्तियों को तोड़ दिया गया है। गुंटूर में भी दुर्गम्मा मंदिर को ढहा दिया गया।

सत्ताधारी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी ने भी हमला बोल दिया है। भाजपा के स्टेट इंचार्ज सुनील देवधर ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 400 साल पुरानी भगवान राम की मूर्ति को तोड़ना भयावह घटना है। अधिकारियों ने अब तक “उत्तराखंड-अयोध्या” मंदिर पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है। मंदिर के हमलों के मामले में जगनमोहन रेड्डी की सरकार मौन समर्थन दिखाती है।”

Tags: 400 year old idol of Lord Ram broken400 साल पुरानी राम मूर्ति तोड़ी गईAndhra PradeshNational news
Previous Post

नए साल के पहले दिन ठंड का टॉर्चर, दिल्ली में  एक डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Next Post

कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं 18 गाड़ियां, कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराईं 18 गाड़ियां,

कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं 18 गाड़ियां, कई घायल

यह भी पढ़ें

corona in india

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.15 नए केस, 2104 मौतें

22/04/2021

रेप का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी, कहा- गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान

13/09/2020
Chhote Singh Chauhan

31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में बड़ा फ़ैसला, बसपा के पूर्व विधायक को आजीवन कारावास

11/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version