• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mahashivratri 2021 : इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाशिवरात्रि का पावन पर्व अपने साथ आस्था सहित उमंग भी लाता हैं। यह त्यौहार शिव और शक्ति को समर्पित होता है। महाशिवरात्रि भगवान् शिव को अतिप्रिय हैं क्योंकि इसी दिन शिव और पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन सुबह से शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा होने लगती हैं और सभी शिवलिंग का पूजन करते हैं। शिवलिंग का अभिषेक कर शिव को प्रसन्न करने का काम किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शिवलिंग पर किसी चीज का अभिषेक किया जाए और उसके महत्व से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। शिवलिंग पर अभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं को पूर्ती की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं किन चीजों का अभिषेक किया जाए।

दूध से अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गाय के दूध अभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है और व्यक्ति रोग मुक्त रहता है। वहीं अगर आप शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और जीवन के हर क्षेत्र लाभ मिलना शुरू हो जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं और सभी कामनाओं की पूर्ति करते हैं।

दही से अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने से जीवन में परिपक्वता और स्थिरता आती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। मान्यता है कि हर रोज शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने से आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। वहीं अगर शिवलिंग पर इस शुभ दिन पर इत्र से अभिषेक करें अर्थात छिड़काव करें तो मन शुद्ध होता है और जीवन को राह मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव दूर होता है।

शहद से अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करना बेहद पुण्यकारी माना गया है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से व्यक्ति के मन आध्यात्म की तरफ झुकता है और वाणी में मधुरता आती है। साथ ही दिल में दया और परोपकार की भावना जागृत होती है और समाज में यश व सम्मान की प्राप्ति होती है।

सरसों के तेल से अभिषेक

अगर आप गुप्त शत्रुओं से परेशान हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों के तेल का अभिषेक करें, ऐसा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और पराक्रम व साहस में वृद्धि होती है। लेकिन ऐसा करने से पहले ध्यान रखें कि किसी पंडित को अपनी कुंडली दिखाकर उनकी राय अवश्य लें और तभी अभिषेक करें।

गंगाजल से अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सभी तीर्थों से लाए हुए जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है। वहीं इस पवित्र दिन पर गंगाजल से अभिषेक करने से सर्वसुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही धन वैभव की कमी दूर होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पंचामृत से अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं आरोग्य प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर घी का अभिषेक करें, ऐसा करने से ना सिर्फ शारीरिक समस्याएं दूर होंगे बल्कि कई बीमारियों से राहत भी मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान डॉक्टर से सलाह लेते रहें और दवाइयों को समय सेवन करते रहें।

जल से अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन जल से ओम नम: शिवाय का जप करते-करते शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ माना गया है। अगर किसी व्यक्ति को तेज ज्वर आ रहा हो तो शिवलिंग पर जल से अभिषेक के बाद ज्वर कम हो जाता है। लेकिन इस दौरान दवाइयां बंद न करें

Tags: mahashivratrimahashivratri 2021
Previous Post

जनता दर्शन में आए प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का गम्भीरतापूवर्क किया जाय निस्तारण : मौर्य

Next Post

70 लाख की चरस समेत तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
धर्म

राधा अष्टमी के दिन करें ये अचूक उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

15/09/2026
Ganesh Chaturthi
धर्म

राशि के अनुसार करें बप्पा का पूजन, मिलेगा मनवांछित फल

15/09/2026
Next Post
smuggler arrested

70 लाख की चरस समेत तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

लेबनान विस्फोट

लेबनान विस्फोट : बेरूत पोत के निदेशक समेत 16 गिरफ्तार, अब तक 149 लोगों की मौत

07/08/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार दल के वाहनों को किया रवाना

20/04/2023
dimple yadav

डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार न उतारे बीजेपी-बसपा, JDU ने की अपील

11/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version